फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: पांच रुपये के लिए दो भाइयों पर गुस्साए नाई ने घोंप दी कैंची, दोनों लहूलुहान; वैशाली का है मामला

Sun, 24 Aug 2025 11:14 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar: घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान परमेश्वर राय के पुत्र चंदन कुमार और सुधीर कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
दोनों घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र अंतर्गत कणपुरा गांव में रविवार को सैलून में बाल कटवाने के पैसे को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि सैलून संचालक ने दो भाइयों पर कैंची से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान परमेश्वर राय के पुत्र चंदन कुमार और सुधीर कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पढ़ें: बिहार के रहुई में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार क्रेटा गड्ढे में गिरी, तीन की मौत; एक की हालत गंभीर

पीड़ित सुधीर कुमार ने बताया कि वे अपने छोटे बच्चों को बाल कटाने के लिए सैलून ले गए थे। बाल काटने के बाद नाई ने 30 रुपये की मांग की, जबकि उन्होंने कहा कि अन्य जगहों पर 25 रुपये लगते हैं और वे उतना ही देंगे। इसी बात पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि नाई ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर उतारू हो गया।

सुधीर ने अपने भाई चंदन को बुलाया, जो मौके पर पहुंचा तो विवाद और बढ़ गया। इसके बाद सैलून संचालक ने कैंची से दोनों भाइयों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना की सूचना पर गंगा ब्रिज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें