महुआ विधानसभा में मतदान के दौरान आरजेडी उम्मीदवार तेज प्रताप यादव उस समय हैरान रह गए जब वे बूथ नंबर 225 पर पहुंचे और देखा कि उनका पोलिंग एजेंट वहां मौजूद नहीं था। स्थिति जानने पहुंचे तेज प्रताप कुछ देर तक स्तब्ध खड़े रहे, जबकि उनके समर्थक एजेंट की तलाश में इधर-उधर भागते दिखे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के दौरान महुआ सीट से जेजेडी प्रत्याशी तेज प्रताप यादव को अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा। तेज प्रताप यादव जब बूथ नंबर 225 पर मतदान की स्थिति जानने पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि वहां उनका पोलिंग एजेंट मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
अचानक एजेंट के गायब होने से तेज प्रताप कुछ देर के लिए हैरान रह गए और बूथ पर खड़े होकर स्थिति को समझने की कोशिश करते रहे। उनके समर्थक एजेंट की तलाश में यहां-वहां भागते दिखे, लेकिन काफी देर तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई।
'हम मजबूती से चुनाव लड़ रहे'
बाद में तेज प्रताप यादव ने समर्थकों को समझाते हुए कहा कि कोई बात नहीं, अगले बूथ पर चलते हैं, बाद में इसे देख लेंगे। हालांकि, इस दौरान तेज प्रताप यादव ने दावा किया कि महुआ से उनकी जीत तय है। जनता हमारे साथ है। थोड़ी दिक्कत आई है, लेकिन हम मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं।