बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीख घोषित होने के साथ ही जिले में अर्धसैनिक बल की कंपनियों ने फ्लैग मार्च तेज कर दिया है। ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र समेत सभी संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च कर आम लोगों से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान करने की अपील की गई।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीख घोषित होने के साथ ही अर्धसैनिक बल की कंपनियों ने जिले में फ्लैग मार्च तेज कर दिया है। सभी थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च आयोजित किए जा रहे हैं। शहरी क्षेत्र के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में भी फ्लैग मार्च कर आम लोगों से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान करने की अपील की गई। इसके साथ ही शराब की बिक्री और अन्य असामाजिक गतिविधियों पर छापेमारी भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि अर्धसैनिक बल अब जिले में पूरी तरह से मौजूद हैं और सभी क्षेत्रों में कार्रवाई को तेज किया जा रहा है। जिले की सभी 11 विधानसभा क्षेत्रों में 6 नवंबर को मतदान होना है और जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी है। उन्होंने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए प्रशासन लगातार मुस्तैद है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सघन जांच अभियान और फ्लैग मार्च के माध्यम से आम मतदाताओं को शांतिपूर्ण मतदान करने की अपील की जा रही है।
एसएसपी सुशील कुमार ने बताया, "हमारे पूरे जिले में अर्धसैनिक बल आईटीबीपी की टीम पहुंच चुकी है। हम आसपास के जिले की सीमाओं से लगे थाना क्षेत्रों की भी निगरानी कर रहे हैं। बॉर्डर एरिया से लेकर दूसरे जिले की सीमाओं तक विशेष नजर रखी जा रही है। इसका उद्देश्य आम मतदाताओं में विश्वास पैदा करना और असामाजिक तत्वों में भय कायम कर चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराना है।"