फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : 'जो गौ रक्षा की बात करेगा, वही हमारा साथी, AIMIM का भी किया जिक्र'; शिवहर में बोलें शंकराचार्य...

Sun, 05 Oct 2025 08:18 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर

सार

Bihar Assembly Elections 2025 : जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का एक बड़ा बयान सामने आया है। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच उन्होंने कहा कि हम उसका साथ देंगे जो गौ माता की रक्षा की बात करेगा, चाहे वह कोई भी दल या संगठन क्यों न हो...? 
विज्ञापन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्योतिष पीठाधीश्वर, धर्माधीश जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने रविवार को शिवहर में गौ रक्षा को लेकर बड़ा चौंकाने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा, “हम उसका साथ देंगे जो गौ माता की रक्षा की बात करेगा, चाहे वह कोई भी दल या संगठन क्यों न हो। अगर AIMIM भी गौ रक्षा की बात करेगी, तो हम AIMIM के साथ हैं।”
विज्ञापन


यह बयान उन्होंने नगर के प्रसाद उत्सव मैरेज हॉल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान दिया। शंकराचार्य ने सवाल उठाया कि “जो लोग हिंदू और हिंदुत्व के नाम पर वोट मांगते हैं, वे गौ माता पर चुप क्यों हैं? अपने घोषणा पत्र में गौ रक्षा को स्थान क्यों नहीं देते?”

'जो गौ रक्षा की बात करेगा, वही हमारा सच्चा साथी होगा'
उन्होंने कहा कि गौ माता किसी जाति या धर्म की नहीं, बल्कि पूरे भारत की आत्मा हैं। “हम किसी राजनीतिक दल के समर्थक या विरोधी नहीं हैं। लेकिन जो गौ रक्षा की बात करेगा, वही हमारा सच्चा साथी होगा। गौ माता भारतीय संस्कृति, अर्थव्यवस्था और पर्यावरण की आधारशिला हैं, और उनकी रक्षा राष्ट्र धर्म है।”
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Live Bihar Election Update LIVE : एनडीए के सीट बंटवारे में उठापटक, मांझी-कुशवाहा से मिले भाजपा नेता, चिराग दूर-दूर
विज्ञापन


गौ माता को “नगर माता” का दर्जा देने का प्रस्ताव पारित किया
इस अवसर पर शंकराचार्य ने शिवहर नगर परिषद की सराहना की, जहां सभापति राजन नंदन सिंह और पार्षदों ने सर्वसम्मति से गौ माता को “नगर माता” का दर्जा देने का प्रस्ताव पारित किया। उन्होंने कहा कि “यह निर्णय देशभर के नगर निकायों के लिए प्रेरणास्रोत बन सकता है, बशर्ते यह भावना कर्म में भी उतरे।” शंकराचार्य के इस बयान ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। AIMIM का नाम लेकर दिए गए उनके वक्तव्य को कई लोग “धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्रहित की आवाज़” बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे सियासत में नया समीकरण बनने का संकेत मान रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें