फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: ट्रेनिंग के नाम पर खेला जा रहा था गंदा खेल! शिकायत के बाद कमांडेंट पर गिरी गाज, मुख्यालय ने लिया एक्शन

Sun, 12 Apr 2026 05:39 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar: वैशाली में तैनात होमगार्ड कमांडेंट प्रेमचंद पर महिला प्रशिक्षु गृहरक्षकों के साथ दुराचार के आरोप सही पाए जाने के बाद बिहार पुलिस मुख्यालय ने उन्हें हटाकर पटना मुख्यालय में क्लोज कर दिया। मामले की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई, जबकि रितेश कुमार पाण्डेय को वैशाली का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
होमगार्ड कमांडेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले में होमगार्ड कमांडेंट के रूप में तैनात प्रेमचंद पर बिहार पुलिस मुख्यालय ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यालय ने उन्हें वैशाली जिले से हटाकर मुख्यालय में तैनात कर दिया है। वहीं, पटना में तैनात रितेश कुमार पाण्डेय को वैशाली जिले का प्रभार दिया गया है।

विज्ञापन


दो युवतियों की शिकायत पर हुई कार्रवाई
बताया गया है कि वैशाली में तैनात होमगार्ड कमांडेंट के खिलाफ दो युवती, जो होमगार्ड प्रशिक्षण ले रही थीं, ने गलत आचरण की शिकायत मुख्यालय में की थी। इसके बाद एक जांच टीम का गठन किया गया। जांच शुरू होने पर मामला सही पाया गया, जिसके बाद मुख्यालय की ओर से आदेश जारी कर प्रेमचंद को मुख्यालय में क्लोज कर दिया गया।

जांच में सही पाया गया था आरोप
यह कार्रवाई अब जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, भागलपुर की रहने वाली दो युवतियों ने होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र में ट्रेनिंग के दौरान गलत व्यवहार की शिकायत की थी। इसके बाद पूरे विभाग में हड़कंप मच गया। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस मुख्यालय की ओर से यह कार्रवाई होमगार्ड महानिदेशक द्वारा की गई है। गृह रक्षा वाहिनी के महानिदेशक द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ की ओर से प्रेमचंद, जिला समादेष्टा-सह-जिला अग्निशमन पदाधिकारी, वैशाली के संबंध में परिवाद-पत्र प्राप्त हुआ था। इसमें वैशाली प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षणरत भागलपुर जिले की दो प्रशिक्षु गृहरक्षकों के साथ प्रेमचंद द्वारा दुराचार करने का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 13 जिंदगियों का सरेआम कत्ल; ‘न्याय रथ’ का खून से सना सच, कब तक हाईवे पर मौत बन दौड़ेंगी बसें?
विज्ञापन


लैंगिक उत्पीड़न का मामला सत्य
उक्त परिवाद की जांच उप-महासमादेष्टा, गृह रक्षा वाहिनी, बिहार, पटना द्वारा कराई गई। जांच प्रतिवेदन में प्रेमचंद के विरुद्ध लैंगिक उत्पीड़न का मामला सत्य पाया गया। इसके बाद तत्काल प्रभाव से उन्हें मुख्यालय, गृह रक्षा वाहिनी, पटना में क्लोज कर दिया गया। वहीं, रितेश कुमार पाण्डेय, प्रमंडलीय समादेष्टा-सह-जिला अग्निशमन पदाधिकारी, पटना अपने वर्तमान कार्यों के अतिरिक्त वैशाली जिले के समादेष्टा-सह-जिला अग्निशमन पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें