वैशाली के सराय थाना क्षेत्र के अनवरपुर पंचायत के अनवरपुर गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के सामने खेल रहे 4 वर्षीय कार्तिक कुमार की टोटो की ठोकर लगने से मौके पर ही मौत हो गई। कार्तिक, विजय कुमार साह का बेटा था।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पढ़ें: सीवान में इंडिया गठबंधन का कार्यकर्ता सम्मेलन, 29 अगस्त को राहुल गांधी का होगा स्वागत; 1 सितंबर को रैली
परिजनों के अनुसार, कार्तिक घर के सामने खेल रहा था तभी तेज रफ्तार टोटो ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद चालक टोटो छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने थोड़ी देर के लिए सड़क जाम कर दिया, लेकिन पुलिस ने समझा-बुझाकर यातायात बहाल कराया।
पुलिस ने टोटो को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। सराय थानाध्यक्ष मणिभूषण कुमार ने बताया कि बच्चे की मौत की सूचना पर कार्रवाई की गई है और मामले की छानबीन जारी है।