फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Accident: हाजीपुर-पटना मुख्य मार्ग पर हादसा, महात्मा गांधी सेतु पर कार पलटी; लगा लंबा जाम

Thu, 05 Feb 2026 07:47 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Vaishali News: हाजीपुर-पटना को जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु पर अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से एक वाहन सेतु पर ही पलट गया। जिससे घंटों तक पुल पर जाम रहा और लोग परेशान रहे। 
विज्ञापन
कार पलटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के हाजीपुर में हाजीपुर–पटना मुख्य मार्ग स्थित महात्मा गांधी सेतु पर गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। सेतु के पश्चिमी लेन में पाया नंबर 18 के समीप एक अज्ञात वाहन की ठोकर से हाजीपुर से पटना जा रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार चालक को आंशिक चोटें आईं, हालांकि वह बाल-बाल बच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद जब तक लोग मौके पर जुटते, तब तक अज्ञात वाहन का चालक वाहन लेकर फरार हो चुका था। घटना की सूचना तुरंत गंगाब्रिज थाने की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही गंगाब्रिज थानाध्यक्ष दीपक कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की।

विज्ञापन


पढ़ें: हवलदार को पुलिस लाइन में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, थाने में गोली लगने से हुई थी मौत

कार पलटने के कारण महात्मा गांधी सेतु के पश्चिमी लेन पर यातायात बाधित हो गया। दोनों ओर छोटे और बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने क्रेन की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त कार को सेतु से हटवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

इस संबंध में गंगाब्रिज थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि सेतु के पश्चिमी लेन के पाया नंबर 18 के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से कार पलटी थी। कार में केवल चालक ही सवार था, जिसे मामूली चोटें आई हैं। क्रेन की सहायता से वाहन को हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें