फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: शादी समारोह से लौट रहे युवक की संदिग्ध मौत; बेहोश मिला था, डॉक्टर ने मृत घोषित किया

Wed, 29 Jan 2025 02:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bettiah News: बेतिया में शादी समारोह से लौट रहा युवक रास्ते में बेहोश हो गया। उसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। युवक शादी समारोह से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिला। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना नरकटियागंज-लौरिया मुख्य मार्ग पर जुड़ी मियां के टोला गांव के पास की बताई जा रही है।

विज्ञापन

 
शादी से लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान गौनाहा थाना क्षेत्र के हरपुर कॉलोनी वार्ड-12 निवासी 40 वर्षीय सिदम विश्वास के रूप में हुई है। उनके चाचा कांति विश्वास ने बताया कि सिदम विश्वास बेतिया में एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से लौटते समय लौरिया के रास्ते घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
 
सड़क किनारे बेहोश मिला युवक
स्थानीय लोगों ने जब सड़क किनारे एक व्यक्ति को बेहोश देखा, तो तुरंत 102 एंबुलेंस को सूचना दी। युवक को अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के चाचा कांति विश्वास ने बताया कि सिदम विश्वास परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मौत से पत्नी और दो बेटियां बेसहारा हो गई हैं। पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

 
मौत का कारण अब भी अज्ञात
अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि जब युवक को अस्पताल लाया गया, तब उसकी मौत हो चुकी थी। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही शिकारपुर थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और युवक की मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें