फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: बेतिया में तेज रफ्तार कार ने सात लोगों को रौंदा, दो युवकों की मौत; तीन महीने पहले हुई थी एक की शादी

Sun, 15 Nov 2026 09:28 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण

सार

बिहार के बेतिया में मझौलिया थाना क्षेत्र के लाल सरैया चौक पर रविवार देर शाम तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे मौजूद सात लोगों को कुचल दिया। हादसे में बच्चों और बुजुर्गों समेत सात लोग घायल हुए। इलाज के दौरान 26 वर्षीय मोहम्मद ओसामा और सोनू आलम की मौत हो गई।
 
विज्ञापन
बेतिया में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेतिया में रविवार देर शाम भीषण सड़क हादसा हुआ। मझौलिया थाना क्षेत्र के लाल सरैया चौक पर अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बच्चों और बुजुर्गों समेत सात लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में चिंता और आक्रोश का माहौल है।
विज्ञापन


लाल सरैया चौक पर अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने मचाई तबाही
एक तरफ जिले में महापर्व छठ की रौनक थी, वहीं दूसरी तरफ मझौलिया थाना क्षेत्र के लाल सरैया चौक पर हादसे के बाद मातम पसर गया। रविवार की देर शाम तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर मौजूद सात लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग घायलों की मदद के लिए दौड़े। हादसे के बाद चौक पर काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही।

बच्चों और बुजुर्गों समेत सात लोग घायल
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर सूचना दी। प्रशासन की मदद से सभी घायलों को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (GMCH) में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान लाल सरैया निवासी 48 वर्षीय अशोक चौधरी, 41 वर्षीय लचीना चौधरी, 12 वर्षीय आराध्या कुमारी और सात वर्षीय अनमोल चौधरी के रूप में हुई है। इनके अलावा 60 वर्षीय विनोद चंद्र सिंह, 26 वर्षीय मोहम्मद ओसामा और सोनू आलम भी हादसे में घायल हुए थे।
विज्ञापन


इलाज के दौरान दो युवकों की मौत
हादसे में गंभीर रूप से घायल मोहम्मद ओसामा और सोनू आलम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों की उम्र 26 वर्ष बताई गई है। मृतकों की पहचान बेतिया नगर थाना क्षेत्र के द्वार देवी चौक निवासी नेयाज आलम के पुत्र मोहम्मद ओसामा और मोहम्मद सोहेब आलम के पुत्र सोनू आलम के रूप में हुई है। दो युवकों की मौत की खबर से उनके परिवारों में मातम छा गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के घायल होने की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है।

तीन महीने पहले हुई थी ओसामा की शादी
मृतक मोहम्मद ओसामा के पिता ने बताया कि उनके बेटे की शादी महज तीन महीने पहले हुई थी। अचानक हुए हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। परिजनों को यकीन नहीं हो रहा कि जिस बेटे की हाल ही में शादी हुई थी, वह अब उनके बीच नहीं रहा।

सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार पर उठे सवाल
इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और यातायात नियमों के पालन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ही घटना में सात लोगों के घायल होने और दो युवकों की मौत से इलाके में आक्रोश है। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक और दुर्घटना के कारणों को लेकर पुलिस की कार्रवाई तथा जांच की जानकारी सामने आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें