फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: कब्रिस्तान के पास श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान नाच को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दस लोग घायल

Fri, 28 Mar 2025 08:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bettiah News: कब्रिस्तान के पास नाच के आयोजन को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद खड़ा हो गया, जो मारपीट में तब्दील हो गया। दस लोग घायल हुए, जिनमें से कई को गिरफ्तार किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...।
 
विज्ञापन
घटनास्थल पर तैनात पुलिस तथा स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया के भंगहा थाना क्षेत्र के सेढ़वा गांव में कब्रिस्तान के पास सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया, जिसमें दोनों पक्षों से दस लोग घायल हो गए। यह घटना गुरुवार शाम की है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन मौके पर पहुंचे और मामले की विस्तार से जांच की। उन्होंने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए डीएसपी, इंस्पेक्टर और कई थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar:गिरिराज के संसदीय क्षेत्र में मुस्लिमों का वक्फ बिल के खिलाफ विरोध, दी ऐसी चेतावनी; Jdu का भी समर्थन
 
कैसे शुरू हुआ विवाद?
जानकारी के अनुसार, सेढ़वा गांव में एक समुदाय के लोग श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान नाच का आयोजन कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने कब्रिस्तान के पास टेंट लगाने और वहां से लोगों के गुजरने पर आपत्ति जताई। इस बात की सूचना गांव और आसपास के इलाकों में फैल गई, जिससे देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। पहले कहासुनी हुई और फिर यह विवाद हिंसक झड़प में बदल गया।
विज्ञापन

 
घटना के बाद पुलिस का एक्शन
झगड़े की सूचना मिलते ही डीएसपी जयप्रकाश सिंह, इंस्पेक्टर सरफराज अहमद, भंगहा थानाध्यक्ष दीपक कुमार प्रसाद, मैनाटाड़ थानाध्यक्ष मंटू कुमार, इनरवा थानाध्यक्ष जयकुमार और मानपुर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने तत्काल घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मैनाटाड़ भेज दिया। घटना में घायल हुए लोगों में मोटर महतो, शमशाद मियां, नासिर मियां, सूकट मियां, अरमान सिद्दीकी, परवेज आलम, धनीलाल कुमार, रामक्षत्री महतो, विजय महतो और औरंगजेब आलम शामिल हैं।


 
पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस ने इस मामले में भंगहा थाना कांड संख्या 36/25 के तहत केस दर्ज कर लिया है। अब तक दोनों पक्षों से दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें अरमान सिद्दीकी (पचरूखी), शमशाद मियां (पचरूखी), परवेज आलम (पचरूखी), औरंगजेब आलम (पचरूखी), नासिर मियां (पचरूखी), सूकट मियां (पचरूखी), मोटर महतो (सेढ़वा), धनीलाल कुमार (सेढ़वा), रामक्षत्री महतो (सेढ़वा) और विजय महतो (सेढ़वा) शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि कानून को हाथ में लेने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar:जिंदा महिला के नाम पर बना दिया मृत्यु प्रमाण पत्र, पिता पर फर्जीवाड़े का आरोप; वजह जानकर चकरा जाएंगे
 
गांव में पुलिस कैंप, ईद को लेकर सतर्कता बढ़ी
भंगहा थानाध्यक्ष दीपक कुमार प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। फिलहाल गांव में पुलिस कैंप कर रही है और सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। ईद के त्योहार को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड में है, ताकि कोई भी अप्रिय घटना न हो।
 
SP डॉ. शौर्य सुमन ने कहा कि हमारी प्राथमिकता शांति और सौहार्द बनाए रखना है। पुलिस ने पूरी स्थिति पर नियंत्रण पा लिया है और आगे कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए पुलिस बल लगातार गश्त कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें