फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सुबह काम करने गया... पर लौटा नहीं चंद्रशेखर, संदिग्ध मौत; दुकानदार ने बताया हादसा, हत्या का भी आरोप

Tue, 05 Nov 2024 07:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bettiah News: थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि चंद्रशेखर के परिजनों के आरोप के मद्देनजर मामले की प्राथमिक जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतक चंद्रशेखर कुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया जिले के सिरिसिया थानाक्षेत्र के बिजबनिया चौक पर एक 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान लौरिया थानाक्षेत्र के मौला नगर वार्ड-12 निवासी शिव साह के बेटे चंद्रशेखर कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया और वे रो-रो कर अपने बेटे की मौत पर न्याय की गुहार लगाने लगे।

विज्ञापन

 
‘दुकानदार ने की हत्या’
मृतक के भाई घुघुली साह ने दावा किया कि चंद्रशेखर पिछले 12 दिनों से गोपचन चौधरी की सिलाई की दुकान पर काम कर रहा था। परिवार का आरोप है कि इसी दुकान में चंद्रशेखर की हत्या की गई है। घटना के दिन भी चंद्रशेखर रोज की तरह काम करने गया था, लेकिन दोपहर में उसकी मौत की खबर आई। घुघुली साह का कहना है कि उनके भाई को जान-बूझकर मारा गया है। वह इस मामले में दुकानदार पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
 
‘करंट लगने से हुई मौत’
वहीं, दुकानदार गोपचन चौधरी से घटना को लेकर पूछताछ की गई, तो उन्होंने चंद्रशेखर की मौत को एक दुर्घटना बताया। दुकानदार का कहना है कि युवक की मौत बिजली के करंट की चपेट में आने से हुई है। हालांकि, परिजनों को दुकानदार की इस बात पर भरोसा नहीं है और वे इसे एक साजिश मान रहे हैं।
विज्ञापन

 
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि चंद्रशेखर के परिजनों के आरोप के मद्देनजर मामले की प्राथमिक जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा। परिजनों के आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
घटना से इलाके में सनसनी, न्याय की मांग
इस घटना ने बिजबनिया चौक और आसपास के क्षेत्र में आक्रोश और भय का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं और आरोपी दुकानदार पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, पुलिस मामले में सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है और आश्वासन दिया है कि दोषी पाए जाने पर आरोपी पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, चंद्रशेखर की मौत के वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस और परिजन दोनों ही रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, जिससे घटना की सच्चाई सामने आ सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें