फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत, परिजनों ने हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का लगाया आरोप

Mon, 03 Jun 2024 02:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bettiah News: सदर एसडीपीओ वन विवेक दीप ने बताया कि मामले में परिजनों के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से मृतका के ससुराल वाले फरार हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतका रंजू देवी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेतिया में एक विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। हालांकि घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है। यह घटना जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव की है। मृतका की पहचान गोपालपुर के नरकटिया गांव निवासी धर्मेंद्र चौधरी की पत्नी रंजू देवी (28) के तौर पर की गई है।

विज्ञापन

 
इधर, मृतका के पिता फागुनी सहनी ने बताया कि सुबह फोन पर रंजू से उनके परिवार ने बात की थी। रंजू ने उन्हें बताया कि उसके घर वाले उससे मारपीट कर रहे हैं। इसके बाद फागुनी सहनी अपनी पत्नी बेटाई देवी के साथ नरकटिया गांव में बेटी के ससुराल पहुंचे। जहां उसकी बेटी फंदे से लटकी हुई मिली। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों ने रंजू के हिस्से की संपत्ति हड़पने की नीयत से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी है और शव को फंदे से लटका दिया है।
 
वहीं, मृतका के भाई मदन लाल सहनी ने बताया कि रंजू की शादी छह साल पहले नरकटिया गांव निवासी खेदू चौधरी के छोटे बेटे धर्मेंद्र चौधरी के साथ हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। उन्होंने बताया कि रंजू के पति धर्मेंद्र बेंगलुरु में मजदूरी करते हैं। एक महीने पहले ही वह घर से अपने परिवार के भविष्य को संवारने की नीयत से गए हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रंजू के भसुर शिवपूजन चौधरी, जितेंद्र चौधरी, सास सुगंधी देवी, जेठानी शांति देवी, जोखन देवी और भतीजी काजल कुमारी हमेशा उसे प्रताड़ित करते थे। रंजू के साथ मारपीट करते थे। इन लोगों का साथ उसके पति धर्मेंद्र भी साथ देते थे। इन सब लोगों आपस में मिलकर रंजू की हत्या कर उसके शव को फंदे से लटका दिया है।
विज्ञापन

 
सदर एसडीपीओ वन विवेक दीप ने बताया कि मामले में परिजनों के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से मृतका के ससुराल वाले फरार हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें