फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बिहार में फिर एक शख्स को पीट-पीट कर मौत के घाट उतारा, तीन आरोपी हिरासत में; जानें मामला

Wed, 29 Jan 2025 07:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bettiah News: बेतिया में रास्ते के विवाद को लेकर एक व्यक्ति की पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई है।
 
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शुरू की मामले की जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया में रास्ते के विवाद को लेकर एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। यह घटना जिले के कालीबाग थाना क्षेत्र के पक्की फुलवारी की है। मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, घटना के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान काली बाग थाना क्षेत्र के पक्की फुलवारी निवासी रामजी महतो (48) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे काली बाग थानाध्यक्ष और मनुआपुल थानाध्यक्ष ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया।
 
बताया जा रहा है कि मोहन पटेल अपने घर की सीढ़ी रास्ते में बना रहा था, स्थानीय रामजी महतो इसका विरोध करने गया। तभी मोहन पटेल के परिवार वाले मिलकर रामजी महतो से मारपीट करने लगे, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने विश्वनाथ पटेल के बेटे सुनील पटेल, मोहन पटेल की पत्नी सोनी देवी और सुनील की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर दी है। वहीं, अन्य परिजन घर छोड़कर फरार हैं। इस घटना ने इलाके सनसनी पैदा कर दी है और लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें