फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बेतिया में नवरात्र की धूम, 100 से अधिक भव्य दुर्गा पूजा पंडालों में उमड़ा जनसैलाब, पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Wed, 01 Oct 2025 07:38 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

बेतिया में नवरात्र के अवसर पर 95 से 100 छोटे-बड़े आकर्षक दुर्गा पूजा पंडाल बनाए गए हैं। कहीं थावे वाली मां की प्रतिमा स्थापित की गई है तो कहीं केदारनाथ और शिव परिवार की झांकी प्रस्तुत की गई है।
विज्ञापन
बेतिया में नवरात्र की धूम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्र में बेतिया का माहौल भक्तिमय हो गया है। चारों ओर “जय माता दी” के नारों की गूंज सुनाई दे रही है। बेतिया नगर निगम क्षेत्र में 95 से 100 छोटे-बड़े दुर्गा पूजा पंडाल बनाए गए हैं, जो एक से बढ़कर एक आकर्षक और भव्य हैं। कहीं थावे वाली मां की स्वरूप प्रतिमा स्थापित की गई है, तो कहीं केदारनाथ की छवि दर्शाई गई है। किसी पंडाल में सम्पूर्ण शिव परिवार को दिखाया गया है, तो कहीं अग्नि से निकलती मां सती की अद्भुत झांकी नजर आ रही है। वहीं कई पंडालों में मां दुर्गा को महिषासुर का वध करते हुए दर्शाया गया है। पूजा पंडालों के भव्य तोरण द्वार श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। चलंत प्रतिमा देखकर भक्तगण भावविभोर हो जा रहे हैं।
विज्ञापन


पावरहाउस, बंगाली टोला, बानू छापर, कालीबाग, दुर्गाबाग, पियुनीबाग समेत अन्य इलाकों में मां दुर्गा के दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। इन भव्य पंडालों और प्रतिमाओं के निर्माण के लिए कारीगर कोलकाता से बुलाए गए हैं। हर साल सैकड़ों कारीगर दुर्गा प्रतिमा और सजावट के लिए बेतिया पहुंचते हैं।

पढ़ें:  बहू की पिटाई कर रहा था सनकी बेटा, बचाने पहुंचे मां-बाप पर हमला...मां की मौत; पिता गंभीर घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्गापूजा को लेकर पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शहर से लेकर गांव तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 710 स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिसबल की तैनाती की गई है। सभी पूजा पंडालों के आसपास सादे वर्दी में पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है ताकि किसी भी असामाजिक तत्व पर तुरंत कार्रवाई हो सके। बेतिया डीएम धर्मेंद्र कुमार और एसपी डॉ. शौर्य सुमन खुद पूजा पंडालों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। इस समय पूरा शहर मां दुर्गा के जयकारों से गूंज रहा है और नवरात्र का उत्सव अपने चरम पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें