फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो चचेरे भाइयों की मौत, शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा, छाया मातम

Thu, 26 Feb 2026 04:25 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी चंपारण

सार

पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा नदी थाना क्षेत्र में नैनहा ढाला के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों युवक शादी समारोह से घर लौट रहे थे। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुशियों से भरे शादी समारोह से लौट रहे दो चचेरे भाइयों की जिंदगी तेज रफ्तार ने एक पल में छीन ली। बगहा पुलिस जिला के बगहा नदी थाना क्षेत्र में नैनहा ढाला के पास अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से बाइक सवार दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

मृतकों की पहचान दौनाहा निवासी शंभू यादव के 32 वर्षीय पुत्र ब्यास यादव और भिक्खू यादव के 24 वर्षीय पुत्र श्याम यादव के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि दोनों युवक चनपटिया के बकुलहर गांव में अपनी बहन के घर शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इमली घोटाने की रस्म पूरी करने के बाद दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे।

नैनहा ढाला के पास हुआ भीषण हादसा

घर लौटने के दौरान नैनहा ढाला के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही नदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल बगहा ले जाया गया।अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अरुण कुमार यादव ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। यह खबर सुनते ही अस्पताल में मौजूद परिजनों के बीच चीख पुकार मच गई। शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं।

 

पढ़ें: जेल से छूटे युवक की खुशी में पार्टी पड़ी भारी, पुलिस-ग्रामीण भिड़ंत में फायरिंग; कैमूर में आधी रात बवाल

विज्ञापन


परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बताया जा रहा है कि ब्यास यादव तीन छोटे बच्चों के पिता थे और अपने परिवार के बड़े बेटे थे। वहीं श्याम यादव की शादी इसी साल अप्रैल में हुई थी। उनकी पत्नी गर्भवती है। इस हादसे ने उसके जीवन से सहारा छीन लिया। एक ही परिवार के दो युवकों की अचानक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए छानबीन शुरू कर दी गई है। इस दर्दनाक हादसे ने न केवल दो परिवारों को गहरा दुख दिया है, बल्कि पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें