बिहार के बेतिया में मैट्रिक में फेल हुई छात्रा ने आत्महत्या कर ली। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई। बताया जा रहा है कि इनरवा थाना क्षेत्र के पिड़ारी निवासी कन्हैया प्रसाद की बेटी मुस्कान कुमारी ने घर में ही पंख से लटककर अपनी जान दे दी। इनरवा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
यह भी पढ़ें- Bihar:झूठे दुष्कर्म केस में 20 साल की सजा से आरोपी बरी, तत्कालीन डीएसपी समेत तीन अधिकारियों पर गिरेगी गाज
जानकारी के अनुसार, मुस्कान कुमारी हाई स्कूल पिड़ारी की छात्रा थी। शनिवार को उसका मैट्रिक का रिजल्ट आया, जिसमें वह 149 नंबर लाकर अनुत्तीर्ण हो गई। कम नंबर आने से हताश होकर मुस्कान कुमारी ने शनिवार की देर शाम घर के पीछे बने रूम में जान देने की नीयत से पंखे में लटक गई। खोजने के दौरान घर के लोगों की जब नजर पड़ी, तो उसे उतार कर इलाज के लिए जीएमसीएच ले जाया गया। जीएमसीएच से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया। उसके बाद रास्ते में उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- Bihar News:अवैध संबंध के विवाद में दो महिलाओं ने खाया जहर, हालत गंभीर; एक किशोरी की संदिग्ध मौत से कोहराम
वहीं, इनरवा थानाध्यक्ष जय कुमार ने बताया कि पुलिस को जैसे ही मामले की जानकारी मिली तो पुलिस जीएमसीएच के लिए रवाना हो गई। रास्ते में मृतका मुस्कान कुमारी के परिजन से संपर्क कर रास्ते में ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका की मां ने आवेदन दिया है कि मैट्रिक में फेल होने के बाद मुस्कान कुमारी ने आत्महत्या करने का कदम उठाया है, पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।