फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतिया में रफ्तार का कहर: स्कॉर्पियो की टक्कर से 17 वर्षीय किशोर की मौत, दो साथी गंभीर; परिजन बेसुध

Tue, 03 Mar 2026 02:19 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bettiah News: पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा पुलिस जिला अंतर्गत पटखौली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर एक परिवार की खुशियां छीन ले गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा पुलिस जिला अंतर्गत पटखौली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर एक परिवार की खुशियां छीन ले गया। बगहा-बेतिया मुख्य सड़क पर शास्त्री नगर चौक के पास स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर से 17 वर्षीय राहुल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक की पहचान दारोगा सहनी के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राहुल अपने दोस्तों प्रभुनाथ यादव के 17 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार यादव और वार्ड संख्या 13 निवासी भुलाई सहनी के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।

विज्ञापन


पढे़ं: पांच साल के मासूम का शव मिलने से सनसनी, जंगल किनारे लावारिस हालत में पड़ा था; हड़कंप

हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल, बगहा ले जाया गया। वहां डॉ. अरुण कुमार यादव ने जांच के बाद राहुल को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गंभीर रूप से घायल आशीष कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसीएच, बेतिया रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं भुलाई सहनी का इलाज हरनाटांड़ में चल रहा है।

हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन सहित फरार हो गया। पटखौली थानाध्यक्ष हृदयानंद सिंह ने बताया कि फरार चालक की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।

इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की दुनिया उजाड़ दी है। राहुल की असमय मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है। मोहल्ले में मातम पसरा है और हर आंख नम है। तेज रफ्तार की लापरवाही ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें