फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर स्थिति में चल रहा इलाज

Fri, 18 Apr 2025 02:04 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Crime News: अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी है। गोली लगने के बाद उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है और गंभीर स्थिति में उनका इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
इलाज के लिए ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेतिया में अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी है। गोली लगने के बाद उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है, और गंभीर स्थिति में उनका इलाज चल रहा है। घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित वृद्धा आश्रम के पास की है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि प्रॉपर्टी डीलर प्लाटिंग का कार्य करने के लिए गए हुए थे। प्रॉपर्टी डीलर की पहचान सुरेश यादव के रूप में की गई है। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, बेतिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समीप वृद्धा आश्रम के पास एक ही बाइक पर सवार होकर तीन अपराधी आए और प्रॉपर्टी डीलर के सीने में बारी-बारी से लगातार तीन गोली दाग दी। गोली लगते हैं प्रॉपर्टी डीलर सुरेश यादव घटना स्थल पर गिर गए और अपराधी फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: पटना समेत 25 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात का अलर्ट, वैशाली में पेड़ गिरने से एक की मौत
विज्ञापन


घटना के बाद घटना स्थल पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इधर, स्थानीय लोगों की मदद से घायल प्रॉपर्टी डीलर को इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया ले जाया गया। जहां पर उनकी स्थिति नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हादसे का शिकार होने से इंडिगो बची, पटना में बिगड़ा विमान का संतुलन

वहीं, घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इधर, ग्रामीण दबे जुबान पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, घटना के बाद पुलिस वाहन जांच तेज कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें