फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पति से विवाद के बाद महिला की संदिग्ध मौत, मिला अर्धजला शव

Sun, 25 Jan 2026 10:26 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी चंपारण

सार

पश्चिमी चंपारण के बगहा जिले के सेमरा थाना क्षेत्र से 30 वर्षीय महिला का अर्धजला शव बरामद हुआ है। पुलिस को शक है कि पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला की मौत हुई और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
जलते चिता के पास पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा पुलिस जिला अंतर्गत सेमरा थाना क्षेत्र से एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के बाजड़ा गांव के सरेह से पुलिस ने करीब 30 वर्षीय महिला का अर्धजला शव बरामद किया है। मृतका की पहचान बाजड़ा गांव निवासी चंद्रशेखर यादव की पत्नी अर्चना देवी के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद महिला की मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को शक है कि मौत के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को सरेह में ले जाकर चोरी-छिपे जलाने का प्रयास किया गया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही मृतका के परिजन शव को छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन

 

पढ़ें- Bihar: घर में जा घुसा बेकाबू ट्रैक्टर, हादसे में तीन लोग घायल; गुस्साए लोगों ने चालक को पेड़ से बांधकर पीटा

विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलते ही सेमरा थानाध्यक्ष राज रौशन, पुलिस अधीक्षक रामानंद कुमार कौशल, एसडीपीओ रामनगर रागनी कुमारी और अंचल निरीक्षक रामनगर अभय कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शव को विधि-सम्मत तरीके से कब्जे में लिया गया है और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम द्वारा साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।

मृतका अर्चना देवी के एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। उसका मायका सिंगाड़ी गांव बताया गया है। जानकारी के अनुसार उसकी शादी करीब आठ वर्ष पूर्व हुई थी। घटना से आशंका जताई जा रही है कि विवाद के बाद महिला की हत्या की गई है। सेमरा थानाध्यक्ष राज रौशन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें