फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का आरोप, पति गिरफ्तार; ससुराल के अन्य सदस्य हुए फरार

Mon, 15 Sep 2025 12:23 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपारण

सार

Bettiah news : नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं ससुराल वाले अन्य लोग फरार हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर उमड़ी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी चंपारण जिले के चनपटिया थाना क्षेत्र के चुहड़ी स्थित मिस्कार टोला, वार्ड नंबर 14 में रविवार को एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान सिरिसिया भागड़वा, वार्ड नंबर 7 निवासी केदार साह की पुत्री सनकेसी (22) के रूप में हुई है। उसकी शादी महज चार महीने पहले, 30 अप्रैल 2025 को धूमधाम से हुई थी।

18 लाख रुपये दहेज दिया गया था

विज्ञापन

परिजनों ने आरोप लगाया कि शादी के समय ससुराल वालों को 18 लाख रुपये दहेज दिया गया था। इसके बावजूद, पति शिवम कुमार और उसके परिवार ने शादी के कुछ ही दिन बाद अतिरिक्त दो लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। रुपये नहीं मिलने पर सनकेसी को लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा।

मृतका के पति को गिरफ्तार किया गया
पुलिस के अनुसार, रविवार को दहेज विवाद के कारण नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही चनपटिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि भसुर सत्यम कुमार, गोतनी रेखा देवी और सास घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मृतका के मायके में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-Bihar News: ये चकमा था या चाल? सिंघवाड़ा थाना से कैदी फरार, शौच कराने ले गए सिपाही को धक्का देकर हुआ रफूचक्कर
विज्ञापन


'बेटी की जिंदगी छीन ली'
परिजनों का कहना है कि दहेज की लालच ने उनकी बेटी की जिंदगी छीन ली और उन्होंने आरोपियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

ये भी पढ़ें- Bihar Politics:  महात्मा गांधी की प्रतिमा पर भाजपा का झंडा, राजद ने किया कड़ा विरोध; गंगाजल से कराया स्नान
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें