फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: घर से डेढ़ KM दूर दो फीट गहरे गड्ढे से बोरी में बंद मिला विवाहिता का शव, ससुरालियों पर ऐसा आरोप

Sun, 04 May 2025 07:25 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण

सार

Bihar Crime: विवाहिता की हत्या कर शव को जमीन में गाड़ने का मामला सामने आया है। रविवार दोपहर पुलिस ने दो फीट गहरे गड्ढे से महिला का शव बरामद किया, जो बोरी में बंद था। घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैली हुई है।
 
विज्ञापन
1 of 4
प्रमिला देवी (फाइल फोटो) का दो फीट गहरे गड्ढे से बोरी में बंद मिला विवाहिता का शव - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के मझरिया शेख टोली गांव में विवाहिता की हत्या कर शव को जमीन में गाड़ने का मामला सामने आया है। रविवार दोपहर पुलिस ने दो फीट गहरे गड्ढे से महिला का शव बरामद किया, जो बोरी में बंद था। मृतका की पहचान प्रमिला देवी (26) के रूप में हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है।
 
जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह प्रमिला के ससुराल वालों ने उसके मायके वालों को फोन कर बताया कि वह गायब है। सुबह छह बजे परिजन ससुराल पहुंचे तो प्रमिला वहां नहीं थी। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि वह दो दिन से नहीं दिखी है। संदेह होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो ससुराल वाले फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने प्रमिला के जेठ मनोज पासवान को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल की।

यह भी पढ़ें- Bihar News: महिला का शव खेत के पास संदिग्ध हालात में मिला, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप
 
विज्ञापन

2 of 4
दो फीट गहरे गड्ढे से बोरी में बंद मिला विवाहिता का शव - फोटो : AI Image- Freepik
मनोज ने पुलिस को बताया कि घरवालों ने मिलकर प्रमिला की हत्या की। फिर शव को बोरी में भरकर डेढ़ किलोमीटर दूर जमीन में गाड़ दिया। मनोज की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद किया।
 
इधर, मृतका की मां लालमति देवी ने बताया कि प्रमिला की शादी सात साल पहले सनोज पासवान से हुई थी। उसका एक पांच साल का बेटा है। ससुराल वाले दहेज के लिए उसे लगातार परेशान करते थे। उन्होंने ही उसकी जान ली।
 
विज्ञापन

3 of 4
दो फीट गहरे गड्ढे से बोरी में बंद मिला विवाहिता का शव - फोटो : AI Image- Freepik
हरपुर गढ़वा पंचायत के सरपंच पति ने बताया कि सुबह आठ बजे सूचना मिली कि बेटी गायब है। गांव पहुंचे तो लोगों ने बताया कि हत्या कर शव को बोरी में बांधकर फेंका गया है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मृतका के भाई विनोद पासवान ने बताया कि प्रमिला का पति उसे बार-बार दूसरी शादी की धमकी देता था। कहता था कि उसके पिता और बड़े भाई ने भी दो-दो शादियां की हैं। वह भी दूसरी शादी करेगा। इसी वजह से उसने प्रमिला की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पांच मई को प्रमिला की ननद की शादी थी। लेकिन एक दिन पहले उसका शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़ें- Bihar Weather: अचानक बदला मौसम का मिजाज, रोहतास में तेज हवा के साथ हुई बारिश से लोगों को मिली राहत
 
विज्ञापन

4 of 4
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वहीं, सदर एसडीपीओ वन विवेक दीप ने बताया कि हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। दहेज के लिए हत्या की बात सामने आ रही है। ससुराल वाले फरार हैं। जेठ मनोज पासवान से पूछताछ की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें