परिजनों ने क्या बताया?
परिजनों के अनुसार शुक्रवार की रात दोनों अपने-अपने घरों में खाना खाकर सो गए थे। लेकिन शनिवार सुबह जब परिवार के लोग सेहरी के लिए जागे तो दोनों अपने घरों में नहीं थे। पहले तो परिजनों ने सोचा कि शायद वे कहीं आसपास गए होंगे, लेकिन काफी तलाश के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला। इसी बीच गांव के कुछ लोगों ने बगीचे में एक पेड़ से दोनों के शव लटके देखे, जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों को इसकी सूचना दी गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है।
प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला
इस घटना से गांव के लोग भी स्तब्ध हैं और तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ ग्रामीण इस घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें: चोर के घर में चोरी करने वाला पुलिसकर्मी बर्खास्त, छापेमारी के दौरान हेराफेरी का लगा था आरोप
पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार
एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि बगीचे से युवक और युवती के शव बरामद किए गए हैं और दोनों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि यह मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई और साजिश छिपी है। फिलहाल पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।