फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 10 फीट लंबे काल के फुफकार की दहशत, बिहार की इस महिला ने मुट्ठी में थाम लिया जहरीला कोबरा

Thu, 16 Jul 2026 05:45 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण

सार

पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के विशाहा गांव में एक घर के भीतर करीब 10 फीट लंबा जहरीला कोबरा निकलने से अफरा-तफरी मच गई। परिवार ने समझदारी दिखाते हुए सांप को पकड़ने की कोशिश नहीं की और सर्प रेस्क्यू टीम को सूचना दी।
विज्ञापन
10 फीट के कोबरा को महिला ने जिंदा पकड़ लिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के विशाहा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर के भीतर करीब 10 फीट लंबा जहरीला कोबरा दिखाई दिया। सांप को देखते ही परिवार के लोग दहशत में आ गए और कुछ ही देर में पूरे गांव में इसकी खबर फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हालांकि परिवार ने समझदारी दिखाते हुए खुद सांप को पकड़ने की कोशिश नहीं की और तुरंत सर्प रेस्क्यू टीम को सूचना दी। इसके बाद महिला सर्प रेस्क्यूअर जानकी देवी ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षित तरीके से कोबरा का रेस्क्यू कर बड़ा हादसा टाल दिया।

विज्ञापन


घर के अंदर फन फैलाकर बैठा था कोबरा

जानकारी के अनुसार, विशाहा गांव निवासी मुन्नी लाल के घर में अचानक एक विशालकाय जहरीला कोबरा निकल आया। सांप घर के अंदर फन फैलाकर बैठा था, जिसे देखकर परिवार के सदस्यों में अफरा-तफरी मच गई। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए सभी लोग घर से बाहर निकल आए और आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी।

यह भी पढ़ें: जलापूर्ति परियोजना को मिली मंजूरी, खत्म होगी पानी के लिए जंग! क्या बदलेगी समस्तीपुर की तस्वीर?

महिला सर्प रेस्क्यूअर ने दिखाया साहस

सूचना मिलते ही सर्प रेस्क्यू का कार्य करने वाली जानकी देवी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने पूरी सावधानी, धैर्य और तकनीकी कौशल के साथ करीब 10 फीट लंबे जहरीले कोबरा का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के दौरान आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने की सलाह दी गई। काफी मशक्कत के बाद कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया गया।

जंगल में छोड़ा गया जहरीला कोबरा

रेस्क्यू के बाद कोबरा को उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ने के लिए सुरक्षित जंगल में ले जाकर मुक्त कर दिया गया। समय रहते कार्रवाई होने से किसी तरह की जनहानि या अप्रिय घटना नहीं हुई। घटना के बाद परिवार और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और रेस्क्यू टीम की सराहना की।

बरसात में बढ़ जाता है खतरा

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में नेपाल के तराई और पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ जाता है। इसके चलते सांप, अजगर और अन्य वन्यजीव अपने प्राकृतिक आवास से निकलकर रिहायशी इलाकों में पहुंच जाते हैं। ऐसे मामलों में लोगों को विशेष सतर्क रहने की जरूरत होती है।

लोगों से की गई खास अपील

सर्प रेस्क्यूअर जानकी देवी ने लोगों से अपील की कि यदि घर या आसपास कहीं भी सांप दिखाई दे तो घबराएं नहीं और न ही उसे पकड़ने या मारने की कोशिश करें। ऐसा करना जानलेवा हो सकता है। इसकी सूचना तुरंत वन विभाग, स्थानीय प्रशासन या प्रशिक्षित सर्प रेस्क्यू टीम को दें, ताकि सुरक्षित तरीके से सांप का रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें