फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मुजफ्फरपुर जंक्शन के पास ट्रैकमैन का संदिग्ध हालत में शव मिला, ड्यूटी के दौरान मौत से महकमे में हड़कंप

Thu, 16 Jul 2026 04:03 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर

सार

बिहार के मुजफ्फरपुर रेलवे जंक्शन के पूर्वी छोर पर रेलवे के ट्रैकमैन धनश्याम राम का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से रेल महकमे में हड़कंप मच गया। वह नाइट शिफ्ट में ड्यूटी पर तैनात थे। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
रेल कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर रेलवे जंक्शन के पूर्वी छोर पर गुरुवार सुबह एक रेलकर्मी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक रेलवे में ट्रैकमैन के पद पर कार्यरत थे और रात की ड्यूटी पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान उनकी मौत कैसे हुई, इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

ड्यूटी के दौरान संदिग्ध हालात में मिली लाश

मृतक की पहचान 58 वर्षीय धनश्याम राम के रूप में हुई है। वह मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे और रेलवे में ट्रैकमैन-1 के पद पर कार्यरत थे। उनकी तैनाती मुजफ्फरपुर जंक्शन के पूर्वी छोर स्थित कटहीपुल स्टोर पर चौकीदारी के लिए की गई थी। वह शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक की नाइट शिफ्ट में ड्यूटी कर रहे थे।

गुरुवार सुबह विभाग और परिजनों को सूचना मिली कि ड्यूटी के दौरान उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

मौके पर पहुंची जीआरपी, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही रेल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। इसके साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारण का खुलासा

जीआरपी थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। इसलिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

यूडी केस दर्ज, हर पहलू से जांच

पुलिस ने इस मामले में यूडी (Unnatural Death) केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस किसी भी संभावना से इनकार नहीं कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें