15 नर्सिंग होम्स को कारण बताओ नोटिस जारी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : AI Image- Freepik
वैशाली जिले में हाजीपुर हॉस्पिटल रोड क्षेत्र में पिछले दिनों नवजात शिशु का शव दो अलग-अलग स्थानों पर फेंका हुआ मिलने के बाद वैशाली जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने इलाके के नर्सिंग होम की सघन जांच शुरू की। इस दौरान कुल 17 नर्सिंग होम पर छापामारी की गई।