फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर कांड: बिहार की समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा ने दिया इस्तीफा

Wed, 08 Aug 2018 05:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा से इस्तीफा ले लिया है। मंजू वर्मा के पति के साथ ब्रजेश ठाकुर की बातचीत का खुलासा होने के बाद इस्तीफे का दबाव बढ़ गया था। बुधवार की सुबह से ही मंजू वर्मा अपने सरकारी आवास पर नही थीं। कहा जाता है कि दोपहर बाद उन्होंने मुख्यमंत्री आवास जाकर इस्तीफा दिया। 

विज्ञापन


बिहार के इस हाई प्रोफाइल केस में विपक्ष मंजू वर्मा के इस्तीफे की लगातार मांग कर रहा था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी मामले में मंजू वर्मा का नाम आने पर कहा था कि अगर वह दोषी पाई जाएंगी तो उन पर कार्रवाई होगी।

उल्लेखनीय है कि ब्रजेश ठाकुर से मंत्री मंजू वर्मा के पति की 17 बार बातचीत हुई थी। ये खुलासा सीडीआर की जांच में हुआ था। इस मामले की जांच में लगी सीबीआई सीडीआर की पड़ताल में जुटी है। मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर वर्मा के बालिका गृह में कई बार आने जाने का पहले ही खुलासा हो चुका है।
विज्ञापन


जदयू प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि नैतिकता के आधार पर दिए गए इस इस्तीफे से सरकार की छवि में निखार आया है। दूसरी ओर कांग्रेस के प्रवक्ता प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि बहुत देर से यह कदम उठाया गया है और सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद तो मुख्यमंत्री को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें