फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सड़क हादसे में होटल संचालक की मौत, बेटा बेटी घायल, आक्रोशित लोगों ने जाम किया हाईवे

Tue, 10 Jun 2025 11:30 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर में एक दुखद सड़क हादसे में होटल चलाने वाले रंजीत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में उनका बेटा और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
 
विज्ञापन
लोगों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में होटल चलाने वाले रंजीत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके बेटे और बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। यह हादसा सदर थाना क्षेत्र के मधौल बागवाला के पास हुआ। रंजीत कुमार (उम्र 45 साल) अपने बेटे बीरू (16 साल) और बेटी मान्या (14 साल) को बुलेट बाइक से स्कूल छोड़ने जा रहे थे। रास्ते में एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में रंजीत की मौके पर ही मौत हो गई और दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक चालक घटना के बाद फरार हो गया।
विज्ञापन


हादसे से नाराज़ ग्रामीणों ने मुजफ्फरपुर पटना एनएच 77 हाईवे को जाम कर दिया। यह जाम लगभग तीन घंटे तक जारी रहा। सूचना मिलते ही सदर थाने के थानाध्यक्ष अश्मित कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें:  पटना में डबल मर्डर, सड़क किनारे मिले दोनों के शव, अपराधियों ने गोली मारकर उतारा मौत के घाट
विज्ञापन


मृतक के पिता अरुण सिंह ने बताया कि इस इलाके में अक्सर हादसे होते रहते हैं। कई बार NHAI को सड़क चौड़ी करने की मांग की गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा, "आज मेरा बेटा मरा है, कल किसी और का बेटा मरेगा। जब तक समाधान नहीं होगा, हम हाईवे नहीं खोलेंगे।"
विज्ञापन


डीएसपी टाउन टू बिनीता सिन्हा भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत और दो बच्चों के घायल होने की जानकारी है। पुलिस और प्रशासन की टीम लोगों की मांगों को लेकर सीनियर अफसरों को रिपोर्ट भेज रही है और NHAI को उचित दिशा निर्देश दिए जाएंगे। फिलहाल, पुलिस जाम हटाने और स्थिति को सामान्य करने में लगी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें