मुजफ्फरपुर में पंचायत की अमानवीय करतूत सामने आई है। एक विधवा और उसके ससुर का पहले सिर मुंडवा दिया फिर दोनों को गांव में घुमाया। इससे भी मन नहीं भरा तो दोनों को गांव से निकाल दिया। अब विधवा ने पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने फौरन मामले को संज्ञान में लिया। इसके बाद आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पंचायती करने वालों की भी तलाश कर रह रही है। पुलिस का कहना है कि महिला के साथ दुर्व्यवहार करने वालों को कड़ी सजा मिलेगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि करजा थाना के एक गांव में विधवा महिला के मांग में रिश्ते के उसके ससुर ने जबरन सिंदूर डाल दिया। गांव के लोगों की इसकी भनक लगने पर दोनों को बुलाया और दोनों का सिर मुंडवा दिया। इतना ही नहीं दोनों को सिर मुंडवाए हालत में पूरे गांव में घुमाया। साथ ही गांव छोड़ने का फरमान भी सुनाया। पीड़िता जब आपबीती सुनाने करजा थाना पहुंची तो पुलिस भी दंग रह गई। पुलिस शिकायत के बाद अब सांस को भी गांव छोड़ने का फरमान जारी किया गया है। मामले को लेकर पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
अकेले देख आरोपी ने बहू की मांग में सिंदूर भर दिया
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति का पूर्व में देहांत हो चुका है। वह बच्चों के साथ जीवन यापन करती है। इसी दौरान रिश्ते में ससुर लगने वाले एक शख्स का उसके घर आना-जाना शुरू हो गया। मौका देख शख्स उसके घर पहुंचा। अकेले देख उसके मांग में सिंदूर भर दिया। इसका विरोध कर समाज के लोगों के सामने सिंदूर डालने की बात बोली तो आरोपी ने टाल दिया।
बस्ती के लोगों ने विधवा के सास को भी गांव छोड़ने का फरमान सुनाया
घटना को लेकर बस्ती के लोग आग बबूला हो गए। दोनों को पकड़ कर ले गए और पंचायत बुलाई। पंचायत में दोनों को सिर मुंडवा कर गांव घुमाने और पंचायत छोड़ने का फरमान सुनाया। शिकायत के बाद सास को भी गांव छोड़ने का फरमान जारी किया है। थानेदार राजेश कुमार राकेश ने बताया कि सिंदूर डालने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। प्रशिक्षु एसआई श्वेता कुमारी को पूरे मामले की जांच पड़ताल करने को कहा गया है।