मंदिर से दर्शन करके घर लौट रही महिला से बदमाशों ने लूटी चेन
- फोटो : अमर उजाला
बिहार के मुजफ्फरपुर में बाइकर्स गैंग ने बिस्कोमान भवन के रिटायर्ड मैनेजर की पत्नी से चेन छीनकर मौके से फरार हो गए। महिला का बेटा पेशे से डॅाक्टर है, बताया जा रहा है कि महिला रात को राधे कृष्णा के दर्शन करके घर की तरफ लौट रही थी।
मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र स्थित पुरानी गुदरी रोड पर देर रात को बाइकर्स गैंग ने 56 वर्षीय महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। बदमाशो ने घर से महज कुछ दूरी पर ही इस घटना को अंजाम दिया
पीड़िता पटना के बिस्कोमान भवन के रिटायर्ड मैनेजर राजकुमार शाह की पत्नी सरस्वती देवी (56) है। वह घर से कुछ ही दूरी पर थी। इसी दौरान उनके गले से बदमाशों ने सोने के चेन छीन ली। जबतक महिला ने शोर मचाया तबतक बाइक सवार बदमाश तेजी से कन्हौली टीओपी के तरफ भाग निकलें। पीड़िता पुरानी गुदरी रोड स्थित शिव कॉलोनी की रहने वाली है। उनका पुत्र हेम्योपैठिक डॉक्टर है।
जिनका क्लीनिक प्रभात सिनेमा चौक पर है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के संबंध में जानकारी ली।
पुलिस फिलहाल घटनास्थल के आस-पास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गई। पुलिस की पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि वह शाहू पोखर स्थित कृष्णा मंदिर में पूजा करके अपने निवास लौट रही थी। घर के पास पहुंच ही गई थी। तभी मोटरसाइकिल सवार एक लड़का हेलमेट पहने हुए आया और मेरे गले से 12 ग्राम का सोने का चेन छीनकर नकुलवा चौक की ओर तेजी से भाग निकला। इधर नगर पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही हैं।