फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Sudan : छह महीने पहले जिंदगी बदलने गया था विदेश, छोटी-सी बात पर गोलियों से भूना गया बिहारी युवक

Thu, 06 Jul 2023 10:13 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar News : अरविंद कुमार के भाई प्रदीप कुमार साह ने बताया कि 6 माह पहले ही एक एजेंट के माध्यम से अपने दोस्तों के साथ सूडान काम करने गया था। 6 माह से सबकुछ ठीक चल रहा था। बुधवार को उसके दोस्तों ने हत्या की जानकारी दी।
विज्ञापन
अरविंद कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूडान में बिहार के युवक की हत्या कर दी गई है। वह सीवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के कौथुआ सारंग गांव निवासी था। बताया जा रहा है कि किसी सूडानी नागरिक से मामूली सी बात पर उसका बहस हो गया। इतनी सी बात पर उसने अरविंद कुमार की गोली मारकर दी गई। अरविंद के दोस्तों ने परिजनों को जानकारी दी तो वह दंग रह गए। सीवान डीएम ने इस मामले को विदेश मंत्रालय के संज्ञान में देने की बात कही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


परिजनों ने वीडियो कॉल पर शव की पहचान की
परिजनों का कहना है कि अरविंद नौकरी करने के लिए अपने दोस्तों के साथ सूडान गया हुआ था। कुछ माह से सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था। इसी बीच सूडानी व्यक्ति से बकझक हो गयी और यह बकझक उसको इतनी महंगी पड़ी के कुछ बदमाशों ने मिलकर उसको गोलियों से छलनी कर दिया। इससे उसकी मौत मौके पर ही हो गयी। उसकी मौत की सूचना उसके साथ रह रहे दोस्तों को मिली। तब दोस्तों ने सूडान से मृतक अरविंद कुमार के परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। परिजनों से वीडियो कॉल बात कर शव की पहचान कराई। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि अरविंद कुमार की सूडान में हत्या के बाद अब परिवार पर रोजी रोटी का भी संकट मंडराने लगा है। अरविंद की कमाई से ही पूरे परिवार का खर्च चलता था।

6 माह एजेंट के माध्यम से दोस्तों के साथ गया था सूडान
इधर, अरविंद कुमार के भाई प्रदीप कुमार साह ने बताया कि 6 माह पहले ही एक एजेंट के माध्यम से अपने दोस्तों के साथ सूडान काम करने गया था। 6 माह से सबकुछ ठीक चल रहा था। बुधवार को उसके दोस्तों ने हत्या की जानकारी दी। हमलोगों ने वीडियो कॉल पर शव की पहचान की। दोस्तों द्वारा बताया गया कि गोली मार कर किसी बदमाश ने हत्या कर दी है। इस पूरे मामले पर सीवान जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने बताया कि विदेश मंत्रालय से संपर्क किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें