फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: हत्या या आत्महत्या? फंदे से लटका मिला युवक का शव; पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

Tue, 24 Mar 2026 03:51 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

मुंगेर जिले के कादरगंज में 24 वर्षीय आयुष कुमार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जताई है, वहीं स्थानीय स्तर पर प्रेम प्रसंग की चर्चा भी हो रही है।
विज्ञापन
आयुष कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खड़गपुर-तारापुर मुख्य मार्ग स्थित कादरगंज टेलीफोन एक्सचेंज के पास मंगलवार सुबह 24 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे हवेली खड़गपुर थाना के एसआई शिवम स्वराज और पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। मृतक की पहचान आयुष कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या व हत्या, दोनों पहलुओं पर छानबीन कर रही है।

पिता का दावा-हत्या का शक

मृतक के पिता रुपेश ठाकुर ने बताया कि सुबह जब वह छत के कमरे में पहुंचे तो उनका बेटा पंखे से रस्सी के सहारे लटका हुआ था, जबकि पैर चौकी को छू रहा था। उन्होंने आशंका जताई कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या हो सकती है और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: नशे और लालच की भेंट चढ़ी ममता, कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या

छात्र और भविष्य की तैयारी

परिजनों के अनुसार आयुष ने पिछले वर्ष इंटर की परीक्षा पास की थी और फिलहाल अपने पिता के साथ दुकान में हाथ बंटा रहा था। आज ही उसका नामांकन भागलपुर के बीएससी नर्सिंग कॉलेज में कराने की तैयारी थी। स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है, हालांकि इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया

पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा होगा। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ लगातार जुटी रही। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही स्पष्ट जानकारी साझा करने का आश्वासन दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें