फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: स्टील ब्रिज से महिला ने गंगा नदी में लगाई छलांग, पति के साथ ससुराल जाने के लिए निकली थी; परिजन बेसुध

Mon, 14 Apr 2025 06:00 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

Bihar: महिला काफी दिनों से अपने मायके में रह रही थी और ससुराल जाने के लिए राजी नहीं थी। हालांकि, पति की सख्ती के बाद वह ससुराल जाने के लिए तैयार हो गई थी। इसी दौरान दोनों अगुवानी घाट पहुंचे थे, जहां महिला ने गंगा नदी में कूदकर जान देने की कोशिश की।
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के अगुवानी घाट पर एक महिला ने स्टील ब्रिज से गंगा नदी में छलांग लगा दी। इस घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने महिला की तलाश शुरू कर दी है। महिला की पहचान भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित गगनिया निवासी रोहित कुमार की पत्नी काजल कुमारी के रूप में हुई है। महिला अपने मायके, परबत्ता नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 में रह रही थी। सोमवार को वह अपने पति के साथ ससुराल जाने के लिए निकली थी।

परिजनों के अनुसार, महिला के पति ने अगुवानी घाट पर नाव के टिकट के लिए काउंटर पर गए थे। इस दौरान महिला शौच का बहाना बना कर पति के पास से निकल गई और स्टील ब्रिज पर चढ़कर गंगा नदी में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि महिला और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद था, जिससे नाराज होकर उसने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन


पढ़ें: आंबेडकर जयंती पर वक्फ कानून के खिलाफ मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ लगे नारे

गांव वालों के मुताबिक, महिला काफी दिनों से अपने मायके में रह रही थी और ससुराल जाने के लिए राजी नहीं थी। हालांकि, पति की सख्ती के बाद वह ससुराल जाने के लिए तैयार हो गई थी। इसी दौरान दोनों अगुवानी घाट पहुंचे थे, जहां महिला ने गंगा नदी में कूदकर जान देने की कोशिश की। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गंगा नदी में महिला की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें