फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गृह प्रवेश में आए चाचा की सड़क हादसे में हुई मौत, पुलिस ने आरोपी बाइक चालक को लिया हिरासत में

Thu, 07 Mar 2024 11:41 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Bihar News: भतीजे की नवनिर्मित मकान के गृह प्रवेश में आए वृद्ध चाचा को एक बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर आरोपी बाइक चालक को हिरासत में लिया।
 
विज्ञापन
चाचा की सड़क हादसे में हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग स्थित बिजली ऑफिस के समीप अपने भतीजे के नवनिर्मित मकान के गृह प्रवेश में आए वृद्ध चाचा को एक बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, लेकिन वृद्ध की हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने उन्हें पटना ले जाने की सलाह दी।

विज्ञापन


जिसके बाद परिजन द्वारा घायल को इलाज के लिए पटना ले जाने के लिए क्लीनिक से निकले तो महज 2 किलोमीटर दूर जाते ही वृद्ध ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान खैरा थाना क्षेत्र की चांगोडीह गांव निवासी 65 वर्षीय कार्यानंद सिंह के रूप में हुई है। जो झारखंड पुलिस से रिटायर कर्मी हैं।

शव का कराया गया पोस्टमार्टम
बताया जाता है कि कार्यानंद सिंह अपने भतीजे देवेंद्र सिंह के नवनिर्मित मकान के गृह प्रवेश में टाउन थाना क्षेत्र के महिसौड़ी चौक के समीप बिजली ऑफिस के पास आये हुए थे। जहां गुरुवार की सुबह सड़क पार करने के दौरान एक बाइक चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके बाद परिजनों द्वारा आनन फानन में घायल को इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां वृद्ध की हालत चिंताजनक होने पर डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। लेकिन पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही बाइक चालक को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें