फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बारात जा रही बस अनियंत्रित होकर दुकान से टकराई, छह से ज्यादा लोग हुए घायल

Thu, 07 Mar 2024 11:29 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar News: बेगूसराय में एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है। जहां बारात जा रही एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दुकान से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दुकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं इस हादसे में 6 से ज्यादा लोग घायल हुए है।
विज्ञापन
हादसे का शिकार हुई बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर हरिचक पथ के जगदीशपुर चौक के समीप की है। बताया जा रहा है कि बीती रात एक बस बारात में जा रही थी। उसी वक्त बस चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे बने चाय नाश्ते की दुकान से जा टकराई। गनीमत रही की दुकान में सो रहे दुकानदार को शारीरिक क्षति नहीं पहुंची। पीड़ित दुकानदार की पहचान जगदीशपुर निवासी अभिषेक कुमार के रूप में की गई है।
विज्ञापन


दुकान हुई क्षतिग्रस्त
स्थानीय लोगों का आरोप है की घटना की सूचना देने के बाद भी रात से अभी तक स्थानीय पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है। जिसके कारण दुकानदारों में काफी आक्रोश दिखाई दिया। वहीं दुकानदारों का कहना है कि तकरीबन 10 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। फिलहाल लोगों के द्वारा क्षतिग्रस्त दुकान के लिए मुआवजे की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें