फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Accident: भीषण भिड़ंत में युवक की मौके पर मौत, मिर्गी के दौरे ने ली दूसरी जान; मुंगेर में मातम की लहर

Tue, 03 Mar 2026 08:25 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर क्षेत्र में सोमवार रात दो अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई, एक घायल है। 

विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनाओं के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

पहली घटना खड़गपुर–तारापुर मुख्य मार्ग पर कैथी महकोला के समीप हुई, जहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार राजा रानी तालाब निवासी सदानंद सिंह के पुत्र गौरव कुमार बाइक से खड़गपुर की ओर आ रहे थे। उसी दौरान महकोला निवासी रणजीत मिश्रा के पुत्र सौरभ कुमार अपने घर लौट रहे थे। आमने-सामने की टक्कर इतनी भीषण थी कि गौरव कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि सौरभ कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


पढ़ें: विवाद बढ़ा तो निकली पिस्तौल, समझाने गए युवक को मार दी गोली; होली से एक दिन पहले पटना में सनसनी

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। सौरभ की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

दूसरी घटना रमणकाबाद पश्चिमी पंचायत के समदा स्कूल के समीप हुई, जहां 35 वर्षीय धीरज कुमार की नहर में डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि उन्हें अचानक मिर्गी का दौरा पड़ा, जिससे वे असंतुलित होकर नहर में गिर पड़े। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है। अंचल अधिकारी ने कहा कि नियमानुसार सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें