फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 12 दिन में तीसरा नवजात मिला नहर में, ग्रामीणों ने उठाए गंभीर सवाल

Sat, 06 Sep 2025 10:53 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जमुई

सार

बिहार के जमुई जिले में हरनाहा नहर से दो नवजात शिशुओं के शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों का अनुमान है कि दोनों जुड़वा भाई-बहन थे। घटनास्थल से एक्सपायरी दवाएं भी मिली हैं, जिससे फर्जी निजी क्लीनिकों पर संदेह गहरा गया है।
 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमुई जिले के नगर परिषद क्षेत्र स्थित हरनाहा नहर में शुक्रवार को दो नवजात शिशुओं के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। ग्रामीणों का अनुमान है कि नवजात एक ही मां के जुड़वा बच्चे थे। एक बच्चा और एक बच्ची होने के साथ ही दोनों की कद-काठी व आकार लगभग समान है। माना जा रहा है कि जन्म के तुरंत बाद दोनों की मौत हो गई और उन्हें नहर में फेंक दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर हमला, जनता से कहा- भाजपा-जदयू वाले वोट मांगने आएं तो यह सवाल पूछिएगा
विज्ञापन


घटनास्थल से पुलिस को एक्सपायरी दवाएं भी मिली हैं। इससे ग्रामीणों ने शक जताया है कि इस पूरे मामले के पीछे फर्जी निजी क्लीनिक संचालकों का हाथ हो सकता है। लोगों ने इसे स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की गंभीर लापरवाही करार दिया है। गौरतलब है कि 24 अगस्त को भी इसी नहर से एक नवजात का शव बरामद हुआ था। महज 12 दिन के भीतर ऐसी दूसरी घटना ने जिले में हड़कंप मचा दिया है और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें