फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: आम के पेड़ से लटकता मिला अज्ञात महिला का शव, 24 घंटे बाद भी नहीं हुई पहचान; पुलिस जांच में जुटी

Wed, 30 Sep 2026 05:20 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा

सार

शेखपुरा के हथियावां थाना क्षेत्र में टाटी नदी किनारे आम के पेड़ से साड़ी के सहारे अज्ञात महिला की लाश मिली। 24 घंटे बाद भी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है, लेकिन शव की स्थिति से कई सवाल उठे हैं।

 

विज्ञापन
पेड़ से लटका मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेखपुरा जिले के हथियावां थाना क्षेत्र में टाटी नदी किनारे मंगलवार देर शाम आम के पेड़ से साड़ी के सहारे लटकती एक अज्ञात महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के 24 घंटे बाद भी मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के करीब एक दर्जन गांवों के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

कारे गांव में एक महिला के लापता होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को भी शव की पहचान के लिए बुलाया। हालांकि, परिजनों ने मृतका को पहचानने से इनकार कर दिया। ऐसे में पुलिस के सामने अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि महिला कौन थी और टाटी नदी किनारे इस सुनसान जगह तक कैसे पहुंची।

आत्महत्या की थ्योरी पर भी उठे सवाल

विज्ञापन

साइबर डीएसपी ज्योति कुमारी ने प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या बताया है। वहीं, घटनास्थल पर शव की स्थिति को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं। थानाध्यक्ष वैभव कुमार के अनुसार, महिला ने जो साड़ी पहन रखी थी, उसी से फंदा बनाया गया था। साड़ी का एक हिस्सा उसके शरीर पर भी लिपटा हुआ था।

पढ़ें: बाढ़ प्रभावित इलाकों का सीएम सम्राट चौधरी ने किया हवाई सर्वे, दशहरा से पहले मदद देने के दिए निर्देश

हालांकि, शव की स्थिति को देखने के बाद आत्महत्या की थ्योरी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि महिला के शरीर का आधा हिस्सा जमीन पर बैठने जैसी अवस्था में था, जबकि गले में साड़ी का हिस्सा फंसा हुआ था। उसे पेड़ की करीब छह फीट ऊंची निचली शाखा से लटकाया गया था।

हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

शव की स्थिति और घटनास्थल की परिस्थितियों को लेकर मामला कई सवालों में उलझ गया है। यदि महिला ने आत्महत्या की है तो वह इतनी सुनसान जगह पर क्यों पहुंची? वहीं, यदि हत्या की आशंका है तो शव को यहां लाकर पेड़ से लटकाने की वजह क्या थी?

हालांकि, अभी हत्या की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी संभावनाओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस यूडी केस दर्ज करने की तैयारी में है। महिला की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें