फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: अफसर ने UPSC में लहराया परचम, अवर निबंधन पदाधिकारी अमन कुमार को मिली 603वीं रैंक

Fri, 06 Mar 2026 08:20 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तारापुर

सार

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम में तारापुर अनुमंडल कार्यालय में पदस्थापित अवर निबंधन पदाधिकारी अमन कुमार ने 603वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
अमन कुमार ,अवर निबंधन पदाधिकारी, तारापुर, मुंगेर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा घोषित सिविल सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में तारापुर अनुमंडल कार्यालय में पदस्थापित अवर निबंधन पदाधिकारी अमन कुमार ने 603वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता की खबर मिलते ही तारापुर निबंधन कार्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई और सहकर्मियों ने उन्हें बधाइयां दीं।

विज्ञापन


मूल रूप से भोजपुर जिले के पनवारी गांव के निवासी हैं अमन

अमन कुमार मूल रूप से भोजपुर जिले के पनवारी गांव के निवासी हैं। उनके पिता मनोज शर्मा और माता इंदु देवी बेटे की इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं। अमन ने बताया कि शुरुआत में उन्हें खुद भी यकीन नहीं हो रहा था कि उनका चयन हो गया है, लेकिन धीरे-धीरे इस सफलता का एहसास हुआ।

चौथे प्रयास में मिली सफलता, पहली बार पहुंचे इंटरव्यू तक

अमन कुमार ने बताया कि यह उनका चौथा प्रयास था और पहली बार वे साक्षात्कार यानी इंटरव्यू तक पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि अभी सेवा आवंटन नहीं हुआ है, हालांकि उन्हें भारतीय राजस्व सेवा (IRS) मिलने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


माता-पिता और अधिकारियों को दिया सफलता का श्रेय

अमन कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और वरिष्ठ अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि तारापुर अनुमंडल कार्यालय के कर्मियों और अनुमंडल पदाधिकारी का उन्हें भरपूर सहयोग मिला, जिसकी वजह से उन्हें पढ़ाई के लिए पर्याप्त समय मिल पाया।

सिमुलतला आवासीय विद्यालय से पढ़ाई, फिर IIT-BHU तक का सफर

अमन की प्रारंभिक शिक्षा उनके गांव में ही हुई। इसके बाद छठी से बारहवीं तक की पढ़ाई उन्होंने जमुई स्थित सिमुलतला आवासीय विद्यालय से पूरी की। आगे चलकर संयुक्त प्रवेश परीक्षा के माध्यम से उनका चयन IIT-BHU में हुआ, जहां से उन्होंने उच्च शिक्षा हासिल की।

पहले भी BPSC में हासिल कर चुके हैं 14वीं रैंक

गौरतलब है कि अमन कुमार इससे पहले वर्ष 2024 में आयोजित 68वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में भी 14वीं रैंक हासिल कर चुके हैं। उनकी यह उपलब्धि पहले ही उन्हें एक मेधावी अभ्यर्थी के रूप में स्थापित कर चुकी थी।

कार्यालय में केक काटकर मनाई गई खुशी

अमन कुमार की सफलता की खबर मिलते ही तारापुर निबंधन कार्यालय में कर्मियों ने केक काटकर और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर एएसपी संकेत कुमार, एसडीओ राकेश रंजन कुमार, विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह, पूर्व अध्यक्ष हरे कृष्ण वर्मा, गोपाल वर्मा समेत कई लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें