फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: तेज रफ्तार पिकअप ने ली युवक की जान, तीन मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, गांव में पसरा मातम

Wed, 18 Mar 2026 03:44 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार 36 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई। मृतक अपने पीछे तीन छोटे-छोटे बच्चे और परिवार को छोड़ गया है।
विज्ञापन
भीषण सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिवार में मातम पसरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़हिया प्रखंड मुख्यालय को टाल क्षेत्र से जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर बुधवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा निमिया तालाब और दरौंक मोड़ के बीच हुआ, जहां तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। मृतक की पहचान बाहापर निवासी विलासराम के 36 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वे स्थानीय किसान के यहां काम करते थे और प्रतिदिन की तरह टाल क्षेत्र से दूध लेकर बड़हिया लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि राजीव कुमार बाइक समेत सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे में बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि पिकअप का अगला हिस्सा भी बुरी तरह टूट गया।

ये भी पढ़ें: इंदौर हादसे की दर्दनाक दास्तान: बिहार से इलाज के लिए आया था सेठिया परिवार, धमाके में सभी जिंदा जले
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग, परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार मृतक छह भाइयों में पांचवें स्थान पर थे और शादीशुदा थे। उनके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। अचानक हुए इस हादसे से बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन


घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं इलाके के किसान और ग्रामीण भी गहरे शोक में डूबे हुए हैं। हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें