फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर परिषद के तत्वावधान में निकाली गई जागरूकता रैली, 400 महिलाओं ने लिया भाग

Sat, 08 Mar 2025 09:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा

सार

Sheikhpura News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जागरूकता रैली में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, उप नगर सभापति, हाल ही में नियुक्त स्वच्छता साथी और नगर परिषद के अन्य कर्मी सक्रिय रूप से शामिल हुए। उन्होंने नारी सशक्तिकरण और स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए संकल्प लिया।
विज्ञापन
जागरूकता रैली में 400 महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर परिषद शेखपुरा द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिला सशक्तिकरण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया। नगर सभापति एवं कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में नगर की लगभग 400 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विज्ञापन

 
महिला जागरूकता रैली बनी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण
इस आयोजन का मुख्य आकर्षण महिला जागरूकता रैली रही, जो नगर परिषद कार्यालय से प्रारंभ होकर चांदनी चौक होते हुए नगर टाउन हॉल में संपन्न हुई। इस रैली में स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाएं, उप नगर सभापति, हाल ही में नियुक्त स्वच्छता साथी और नगर परिषद के अन्य कर्मी सक्रिय रूप से शामिल हुए। रैली के दौरान महिलाओं ने नारी सशक्तिकरण और स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए संकल्प लिया। पूरे आयोजन की निगरानी स्वच्छता पदाधिकारी द्वारा की गई, ताकि सभी गतिविधियां सुचारू रूप से संपन्न हो सकें।
 
नारी सशक्तिकरण और स्वच्छता को लेकर लिया संकल्प
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा ली। इस अवसर पर स्वच्छता और स्वच्छ जीवनशैली को अपनाने का भी संदेश दिया गया, ताकि महिलाएं अपने परिवार और समाज में सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ा सकें। नगर परिषद शेखपुरा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने महिलाओं को सशक्त बनने, अपने अधिकारों को पहचानने और स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का प्रेरणादायक संदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें