फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: हनीट्रैप में NTPC के ठेकेदार से जेवरात लूट, अश्लील वीडियो बनाकर 20 लाख मांगे; प्रेमिका समेत दो गिरफ्तार

Tue, 03 Dec 2024 05:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा

सार

Sheikhpura News: नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मामले को सुलझा लिया है। अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए सघन अभियान जारी है। वहीं, हनीट्रैप और लूट के इस मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेखपुरा में एनटीपीसी बाढ़ के एक ठेकेदार से हनीट्रैप के जरिए पिस्तौल की नोक पर लाखों के जेवरात लूटने और अश्लील वीडियो बनाकर 20 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटे गए सभी स्वर्ण आभूषण बरामद कर लिए हैं।

विज्ञापन

 
कैसे हुआ अपराध?
नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में मटोखर गांव निवासी मुकेश कुमार यादव और पटना के बख्तियारपुर की 28 वर्षीय महिला शामिल हैं। आरोपियों ने ठेकेदार को बहलाकर मेहुस मोड़ स्थित एक मकान में बुलाया, जहां उसका अश्लील वीडियो बनाया गया। इसके बाद पिस्तौल के बल पर उससे सोने की चेन, दो अंगूठियां और तीन ताबीज लूट लिए गए।

विज्ञापन

 
ब्लैकमेल कर मांगे 20 लाख रुपये
बताया जा रहा है कि वीडियो के जरिए ठेकेदार से 20 लाख रुपये की मांग की गई। ठेकेदार की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि इस घटना में शामिल अन्य तीन आरोपी, जिनमें नालंदा जिले के बिहारशरीफ निवासी आकाश यादव भी है, जो फरार हैं। आकाश, महिला का प्रेमी और मुकेश का करीबी दोस्त है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।
विज्ञापन

 
मकान मालिक पर भी होगी कार्रवाई
जिस मकान में ठेकेदार को ले जाकर लूटा गया, उसके मकान मालिक पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों को मंगलवार को शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मामले को सुलझा लिया है। अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए सघन अभियान जारी है। हनीट्रैप और लूट के इस मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने जनता को सतर्क रहने की अपील की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें