फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: होली की रात खौफनाक वारदात, सगे भाइयों ने युवक को चाकू और ईंट-पत्थरों से पीटकर मार डाला

Thu, 05 Mar 2026 06:09 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा

सार

शेखपुरा के बरबीघा थाना क्षेत्र में होली की रात सगे भाइयों पर युवक की चाकू और ईंट-पत्थरों से पीटकर हत्या करने का आरोप है। शराब पार्टी के बाद हुए इस हमले में युवक की मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
एंबुलेंस।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेखपुरा जिले में होली की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बरबीघा थाना क्षेत्र में सगे भाइयों ने पहले युवक को शराब पिलाई, फिर चाकू और ईंट-पत्थरों से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मामला बरबीघा थाना क्षेत्र के नर्सरी मुहल्ला का है, जहां सगे भाइयों द्वारा अपने ही भाई की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, तीनों भाइयों ने पहले मृतक के साथ शराब पार्टी की। इसके बाद जब वह नशे की हालत में था, तब उस पर चाकू, ईंट और पत्थरों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

मृतक की पहचान बरबीघा थाना क्षेत्र निवासी विनय यादव के 30 वर्षीय पुत्र विजय कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, होली के दिन बुधवार की शाम सगे भाई अजय यादव और उनके पिता विनय यादव ने मिलकर विजय कुमार को चाकू और ईंट-पत्थरों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद उसे घर के अंदर ले जाकर सुला दिया गया और पत्नी से कहा गया कि वह नशे में है, इसलिए उसे न जगाए।

गुरुवार सुबह जब परिजनों ने उसे उठाने की कोशिश की, तो वह मृत पाया गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Live Bihar Politics LIVE: अमित शाह बोले- स्वर्णिम रहा CM नीतीश का कार्यकाल; और किस दिग्गज ने क्या कहा?

घटना के कारणों की भी जांच की जा रही 
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस मामले में बरबीघा थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजकर जांच शुरू कर दी गई है। दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस को लिखित आवेदन नहीं मिला है और घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।

चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या

विज्ञापन

पोस्टमार्टम के लिए लाए गए शव में विजय कुमार के चेहरे और छाती पर चाकू के गहरे घाव पाए गए हैं। इसके अलावा उनका बायां हाथ भी कई जगह से टूटा हुआ मिला है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हमलावरों ने बेहद बेरहमी से वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

 

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस

 

रोते बिलखते परिजन।

 

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें