फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 'अस्मिता खेलो इंडिया' में शेखपुरा की सात बेटियों ने जीते पदक, जिले का बढ़ाया मान

Sun, 09 Mar 2025 03:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा

सार

Bihar: शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय कोच विश्वजीत कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। जूनियर महिला वर्ग में श्वेता कुमारी ने अंडर-59 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, जबकि सृष्टि कुमारी ने अंडर-68 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
7 बेटियों ने जीता पदक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के साईं सेंटर में आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया ताइक्वांडो सिटी लीग 2024-25 में शेखपुरा की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बिहार ताइक्वांडो संघ, खेलो इंडिया (मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स, भारत सरकार) और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में शेखपुरा की 12 में से 7 बेटियों ने पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। इस उपलब्धि से जिले में हर्ष की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय कोच विश्वजीत कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
जूनियर महिला वर्ग में श्वेता कुमारी ने अंडर-59 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, जबकि सृष्टि कुमारी ने अंडर-68 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अंशु प्रिया ने अंडर-42 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया और श्रेया शुभम ने अंडर-55 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


सीनियर महिला वर्ग में आण्वी शौर्य ने अंडर-49 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया, जबकि सानू प्रिया ने अंडर-46 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। किरण कुमारी ने अंडर-62 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया।

इसके अलावा, राष्ट्रीय कोच एवं राष्ट्रीय तकनीकी पदाधिकारी अमर कुमार को इस प्रतियोगिता में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में उत्कृष्ट भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया। शेखपुरा की इन बेटियों की सफलता ने जिले को गौरवान्वित किया है और खेल प्रेमियों में उत्साह भर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें