Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में 6 और 11 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चुनावी माहौल गर्म है। इसी सिलसिले में अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ रविवार को मुंगेर पहुंचा। सुबह चाय की चुस्की के साथ मतदाताओं से वहां के मुद्दे जानें गए, फिर युवाओं से चर्चा की गई, अब राजनीतिक चर्चा हुई।
बिहार में सियासी पारा हर दिन चढ़ता ही जा रहा है और इस बीच अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ मुंगेर की धरती पर पहुंचा। आज 2 नवंबर की सुबह चाय की चुस्की के साथ जनता से वहां के मुद्दे पर सवाल पूछे गए, उसके बाद युवाओं से उनके मुद्दे जानें गए, अब राजनीतिक चर्चा शुरू हुई। हालांकि पहले चाय पर चर्चा और युवाओं से हुई चर्चा के बारे में जानते हैं।
चाय पर चर्चा
प्रदीप कुमार ने कहा कि हम लालटेन (राजद) को समर्थन दे रहे हैं क्योंकि मौजूदा सरकार युवाओं को नौकरी नहीं दे रही है। इसलिए हम बदलाव चाहते हैं। राहुल कुमार ने कहा, मुंगेर में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। यहां से लोग रोज़गार की तलाश में पलायन कर रहे हैं। हम उसी को वोट देंगे जो पलायन रोकने का काम करेगा। राज नंदन ने कहा कि हम जनसुराज का समर्थन कर रहे हैं। हम एक नई सोच और नई सरकार चाहते हैं। जनसुराज एक बेहतर विकल्प के रूप में सामने आया है।
पंकज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव ने अपने 17 महीने के कार्यकाल में अच्छा काम किया था। हमें भरोसा है कि वह फिर से वही काम कर सकते हैं। इस बार युवा पूरी तरह से तेजस्वी के साथ हैं।” रणबीर कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव ने 17 महीने में वो काम किए हैं जो नीतीश कुमार भी नहीं कर पाए। अगर तेजस्वी अगले 5 साल में अपने वादे पूरे नहीं करेंगे, तो हम उन्हें भी बदल देंगे। मुकेश कुमार ने कहा कि हम तेजस्वी यादव को समर्थन दे रहे हैं क्योंकि युवाओं को नौकरी चाहिए। उन्होंने पहले भी नौकरियां दी थीं और आगे भी देने का वादा किया है।
राजनीतिक चर्चा
भाजपा नेता मोहन वर्मा ने कहा कि पूरा एनडीए गठबंधन विकास, विकास और सिर्फ विकास की बात कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे पास बताने के लिए ढेरों उपलब्धियां हैं।उपलब्धियों से पटा हुआ पिटारा है। समाज के प्रति हमारा जो समर्पण रहा है, उसे हमने जमीनी स्तर पर उतारा है। चाहे नौकरी देने की बात हो, विद्यार्थियों की पढ़ाई से जुड़ा मामला हो, या फिर इंफ्रास्ट्रक्चर और रेल नेटवर्क का विकास इन सभी क्षेत्रों में बराबर काम हुआ है।
क्या बोलें राजद नेता