फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: जमालपुर में पानी टंकी पर चढ़ा रेलकर्मी, याद आया ‘शोले’ का वीरू; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Mon, 17 Aug 2026 07:36 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar News: मुंगेर में एक रेलकर्मी पानी टंकी पर चढ़ गया और ऊपर से शोर मचाने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और काफी देर तक उसे समझाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे बाद रेलकर्मी खुद नीचे उतर आया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
रेलवे के पानी की टंकी पर चढ़ा रेलकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के जमालपुर जुबली बेल स्थित रेलवे की पानी टंकी पर सोमवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब जमालपुर रेलवे स्टेशन पर कार्यरत एक रेलकर्मी अचानक पानी की टंकी पर चढ़ गया और ऊपर से शोर मचाने लगा। रेलकर्मी के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन




सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और सुरक्षा टीमें
रेलवे कॉलोनी रामपुर निवासी रेलकर्मी छोटेलाल चौधरी के पानी की टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही जमालपुर स्टेशन प्रबंधक दीपक कुमार के साथ आरपीएफ, जीआरपी और जमालपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जवानों और अधिकारियों ने काफी देर तक रेलकर्मी को समझाकर नीचे उतरने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे आने को तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन


करीब एक घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा
स्थिति को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा बल के जवान कुछ दूरी पर हट गए। इसके बाद कुछ देर तक टंकी के ऊपर रेलकर्मी के रहने से मौके पर तनाव की स्थिति बनी रही। करीब एक घंटे बाद रेलकर्मी खुद ही टंकी से नीचे उतर आया। इसके बाद पुलिस और आरपीएफ के जवान उसे पूछताछ के लिए थाने ले गए। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ की मस्जिद से 'आतंकी' गिरफ्तार: जैश के चीफ मसूद अजहर को मानता है गुरु, जिहाद के लिए इसे बनाया था हथियार

टंकी पर रेलकर्मी दिखा तो लोगों को याद आया ‘वीरू’
करीब एक घंटे तक चले इस घटनाक्रम ने मौके पर मौजूद लोगों को हिंदी सिनेमा की चर्चित फिल्म ‘शोले’ की याद दिला दी। फिल्म में वीरू का किरदार निभाने वाले धर्मेंद्र पानी की टंकी पर चढ़कर हंगामा करते हैं। हालांकि जमालपुर के इस नजारे में न वीरू था, न बसंती और न ही मौसी, लेकिन पानी की टंकी पर चढ़े रेलकर्मी ने लोगों को ‘शोले’ के वीरू की याद जरूर दिला दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल रेलकर्मी के टंकी पर चढ़ने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें