फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पास्को केस पर सियासी संग्राम: बीजेपी नेता पर आरोपी के बचाव का आरोप, पीड़ित परिवार ने हाईकमान से मांगी कार्रवाई

Sat, 12 Sep 2026 07:32 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

बेगूसराय के बखरी में 10 साल की बच्ची से जुड़े पास्को मामले को लेकर सियासत गरमा गई है। पीड़ित परिवार ने भाजपा नेता नीरज नवीन पर कथित आरोपी के समर्थन का आरोप लगाते हुए पार्टी के जिला और प्रदेश नेतृत्व से कार्रवाई की मांग की है। वहीं, भाजपा नेता ने आरोपों को राजनीतिक साजिश बताया है।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय के बखरी में 10 वर्षीय बच्ची से जुड़े पास्को मामले ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। न्यायालय में विचाराधीन इस संवेदनशील मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने भाजपा नेता नीरज नवीन पर कथित आरोपी के पक्ष में खड़े होने और उसे समर्थन देने का आरोप लगाया है। परिवार ने भाजपा के जिला और प्रदेश नेतृत्व को लिखित आवेदन देकर पार्टी स्तर पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार के दादा की ओर से दिए गए आवेदन में कहा गया है कि भाजपा के सिद्धांतों और ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ जैसे अभियानों में उनका विश्वास है। लेकिन बच्ची से जुड़े कथित यौन शोषण के मामले में पार्टी से जुड़े एक नेता द्वारा आरोपी के पक्ष में खड़े होने से परिवार आहत है।

पार्टी के प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचा विवाद
परिवार ने मामले में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश वर्मा को आवेदन देकर हस्तक्षेप और उचित कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, बखरी थाना में पास्को अधिनियम के तहत मामला दर्ज है और यह फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। परिवार का आरोप है कि ट्यूशन के दौरान बच्ची के साथ कथित घटना हुई थी और बखरी निवासी राकेश कुमार इस मामले में आरोपी हैं।
विज्ञापन


‘गंभीर अपराध में आरोपी के साथ खड़े होने पर सवाल’
पीड़ित परिवार ने सवाल उठाया है कि जब मामला एक नाबालिग बच्ची से जुड़ा हो और न्यायालय में विचाराधीन हो, तब आरोपी के पक्ष में किसी राजनीतिक नेता का सार्वजनिक रूप से खड़ा होना उचित है या नहीं।
परिवार का कहना है कि ऐसे मामलों में पीड़ित पक्ष को न्याय मिलने का भरोसा होना चाहिए। इसी आधार पर उन्होंने पार्टी नेतृत्व से पूरे प्रकरण की जांच कर उचित संगठनात्मक कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें-  पितृपक्ष के पहले भक्ति के रंग में रंग रहा गयाधाम: दीवारों पर जीवंत हुई रामायण, सनातन संस्कृति की दिख रही झलक

बीजेपी नेता बोले-राजनीतिक साजिश, अंतिम फैसला अदालत का
वहीं, भाजपा नेता नीरज नवीन ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को राजनीतिक साजिश करार दिया है। उनका कहना है कि सामाजिक मामले को राजनीतिक रंग देकर उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। नीरज नवीन के मुताबिक, उन्होंने पार्टी के आधिकारिक लेटरहेड का इस्तेमाल नहीं किया, बल्कि अपनी व्यक्तिगत राय रखी है। उनका कहना है कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है और अंतिम फैसला अदालत को करना है।
विज्ञापन


एक पास्को केस, आमने-सामने दो पक्ष और सियासत का नया मोर्चा
बखरी में अब यह मामला केवल कानूनी विवाद तक सीमित नहीं रह गया है। एक तरफ पीड़ित परिवार भाजपा संगठन से कार्रवाई की मांग कर रहा है, तो दूसरी तरफ भाजपा नेता इसे राजनीतिक षड्यंत्र बता रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें