फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुंगेर में जन्मा ‘अजूबा’ बछड़ा', दो मुंह और चार आंखें; देखने उमड़ा जनसैलाब

Sun, 22 Mar 2026 06:34 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

मुंगेर जिले के प्रसन्नडो गांव में एक गाय ने दो मुंह और चार आंखों वाले दुर्लभ बछड़े को जन्म दिया, जिससे पूरे इलाके में कौतूहल फैल गया। खबर मिलते ही आसपास के गांवों से लोग इस अनोखे बछड़े को देखने पहुंचने लगे।
विज्ञापन
दो मुंह-चार आंखों वाला बछड़ा बना चर्चा का केंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड के प्रसन्नडो गांव के दक्षिण टोला में रविवार को एक अनोखी घटना ने सभी को हैरान कर दिया। यहां स्वर्गीय बैकुंठ सिंह के पुत्र अमित सिंह उर्फ टिंकू की गाय ने एक ऐसे बछड़े को जन्म दिया है, जिसके दो मुंह और चार आंखें हैं।
विज्ञापन


खबर फैलते ही उमड़ी भीड़

इस दुर्लभ घटना की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, जैसे ही बछड़े के जन्म की जानकारी मिली, आसपास के गांवों से भी लोग इसे देखने के लिए पहुंचने लगे। बछड़े की असामान्य बनावट को देखकर हर कोई हैरानी जता रहा है। कोई इसे प्रकृति का चमत्कार मान रहा है तो कोई इसे ईश्वरीय संकेत के रूप में देख रहा है।

पशुपालक ने बताया असामान्य जन्म

पशुपालक अमित सिंह ने बताया कि उनकी गाय ने पहले कई बार सामान्य बछड़ों को जन्म दिया है, लेकिन इस बार का जन्म पूरी तरह अलग और आश्चर्यजनक है। फिलहाल बछड़ा जीवित है और उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बिहार के पंकज का IPL में हुआ चयन, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बने नेट बॉलर
विज्ञापन


चिकित्सकों ने बताया जन्मजात विकृति का मामला

पशु चिकित्सकों के अनुसार, इस प्रकार की घटना को जन्मजात विकृति (Congenital anomaly) कहा जाता है। यह गर्भावस्था के दौरान भ्रूण के विकास में गड़बड़ी के कारण होती है। हालांकि ग्रामीण इलाकों में इस तरह के मामले बेहद कम देखने को मिलते हैं, इसलिए लोगों में इसे लेकर काफी उत्सुकता बनी हुई है। घटना के बाद से पूरे इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग लगातार प्रसन्नडो गांव पहुंचकर इस अनोखे बछड़े को देखने आ रहे हैं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें