फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: मलेशिया के ट्विंस टावर की तर्ज पर बन रहा 170 फीट ऊंचा दुर्गा पूजा पंडाल, मुस्लिम कारीगर दे रहे आकार

Tue, 06 Oct 2026 06:07 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

मुंगेर के कल्याणपुर में मलेशिया के ट्विन टावर की तर्ज पर 170 फीट ऊंचा पंडाल तैयार हो रहा है। ब्रिटिश पार्लियामेंट थीम में भोलेनाथ विराजेंगे। 75 मुस्लिम कारीगर निर्माण में जुटे हैं। एआई कैमरों और बाउंसरों से सुरक्षा व्यवस्था होगी।

विज्ञापन
ट्विंस टावर के निर्माण को लेकर जोर-जोर से चल रही तैयारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर में दुर्गा पूजा की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। कल्याणपुर में बड़ी दुर्गा महारानी पूजा समिति की ओर से इस बार मलेशिया के प्रसिद्ध पेट्रोनास ट्विन टावर की तर्ज पर भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है। पंडाल 170 फीट ऊंचा और करीब 150 फीट चौड़ा होगा। दोनों टावरों के बीच स्काई ब्रिज भी बनाया जा रहा है।

वहीं, ब्रिटिश पार्लियामेंट की तर्ज पर बनाए जा रहे विक्टोरिया हाउस में भोलेनाथ विराजमान होंगे। पूजा समिति के आयोजक डॉ. नीतिश चंद्र दुबे ने बताया कि समिति हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय स्तर की थीम पर पंडाल तैयार करने का प्रयास करती है। इससे पहले बुर्ज खलीफा, थाईलैंड के अरुण मंदिर और जयपुर के हवामहल की थीम पर पंडाल बनाए जा चुके हैं।

पंडाल निर्माण में झारखंड के गिरिडीह से आए करीब 75 मुस्लिम कारीगर पिछले ढाई महीने से जुटे हैं। कारीगरों के अनुसार, वे पिछले 12 वर्षों से कल्याणपुर में अलग-अलग थीम पर पंडाल बनाते आ रहे हैं। फोटो और डिजाइन के आधार पर कपड़ा, रस्सी, बांस, थर्माकोल और अन्य सामग्री से पंडाल की संरचना तैयार की जा रही है। मुख्य पंडाल के निर्माण में हजारों मीटर कपड़े, रस्सी और अन्य सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। पंडाल तैयार होने के बाद यह दूर से मलेशिया के ट्विन टावर जैसा नजर आएगा।

विज्ञापन


पढ़ें:  24 घंटे में पलटा सियासी खेल! जनसुराज से जुड़े राजकिशोर सिंह फिर भाजपा के साथ, जानें संदेश में क्या कहा?

सजावट के लिए पूरी गली को झरने की थीम पर सजाया जाएगा। करीब 10 हजार घंटियां लगाई जाएंगी और लेजर लाइट शो भी होगा। अष्टमी को भोजपुरी गायक पवन सिंह, नवमी को लोक गायक भरत शर्मा और गायिका कल्पना पटवारी प्रस्तुति देंगी। दशमी को शब्बीर कुमार और कल्पना पटवारी कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। गोरखपुर सांसद रवि किशन के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

पिछले वर्ष यहां 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का दावा किया गया था। इस बार भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए हाईटेक व्यवस्था की जा रही है। परिसर में एआई कैमरों से भीड़ की निगरानी की जाएगी। इसके अलावा 200 से अधिक पुरुष और 50 महिला बाउंसरों की तैनाती की जाएगी। समिति के अनुसार, कैमरों की मदद से संदिग्ध गतिविधियों को ट्रैक कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें