फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Munger News: पहले तो मनचले ने पड़ोसन से छेड़छाड़ की, फिर विरोध किया तो लड़की के साथ-साथ चाची को भी पीट डाला

Thu, 23 May 2024 11:47 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

मंसूरचक थाना क्षेत्र के गराय गांव में एक परिवार को छेड़खानी करने का विरोध करना भारी पड़ गया। विरोध से नाराज मनचले ने पड़ोसी लड़की और उसकी चाची की जमकर पिटाई कर दी। बहरहाल पुलिस में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
बिहार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में एक परिवार को छेड़खानी का विरोध करना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब एक मनचले ने पड़ोस में ही रहने वाली छात्रा एवं उसके चाची की जमकर पिटाई कर दी। घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र के  गराय गांव की है। 

विज्ञापन


फिलहाल घायलों का सदर अस्पताल बेगूसराय में इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गराई गांव की एक इंटरमीडिएट की छात्रा को उसके ही पड़ोस में रहने वाला प्रियांशु कुमार नामक युवक लगातार परेशान कर रहा था और उसके अपहरण की भी धमकी दे रहा था। पीड़ित छात्रा ने आरोप लगाया कि कल शाम जब उसके परिवार के सभी लोग काम से बाहर गए हुए थे, तभी प्रियांशु शराब के नशे में अपने दो साथियों के साथ पहुंचा और छेड़खानी करने लगा। छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो प्रियांशु कुमार ने उसकी पिटाई शुरू कर दी और चाची के बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर दी।
विज्ञापन


बहरहाल पीड़ित पक्ष ने इस संबंध में मंसूरचक थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें