फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मुंगेर में पुलिस को चकमा देकर भागे शराब तस्कर! कोर्ट ले जाते समय खोली हथकड़ी; एक दबोचा गया, दूसरा फरार

Wed, 24 Jun 2026 07:15 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

मुंगेर में बुधवार को उस समय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया जब 800 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार दो आरोपी कोर्ट ले जाने के दौरान पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। इममें एक आरोपी को पकड़ लिया गया जबकि दूसरा आरोपी फरार है।
विज्ञापन
हथकड़ी खोल भागे शराब तस्कर में एक एक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर में बुधवार को उस समय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, जब 800 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार दो आरोपी कोर्ट ले जाने के दौरान पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। हालांकि पुलिस की तत्परता से एक आरोपी को तुरंत पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा फरार होने में सफल रहा।
विज्ञापन


800 लीटर विदेशी शराब के साथ हुई थी गिरफ्तारी
जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना पुलिस ने मंगलवार को एनएच-333बी स्थित बनौदा के समीप एक ट्रक से 93 कार्टन विदेशी शराब बरामद की थी। जब्त शराब में 4,418 बोतलें और टेट्रा पैकेट शामिल थे, जिनकी कुल मात्रा करीब 800 लीटर बताई गई। इस मामले में पूर्णिया जिले के कस्बा थाना क्षेत्र के वालसर गांव निवासी मो. सोनू और मो. मज्जम को गिरफ्तार किया गया था।

नाफिस शाखा से कोर्ट ले जाते समय दिया चकमा
बुधवार को दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए एसपी कार्यालय स्थित नाफिस शाखा में फोटो खिंचवाने के बाद कोर्ट ले जाया जा रहा था। इसी दौरान दोनों ने कथित तौर पर हथकड़ी से हाथ निकाल लिया और अलग-अलग दिशाओं में भागने लगे। अचानक हुई इस घटना से पुलिसकर्मियों में अफरातफरी मच गई और मौके पर हड़कंप की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


पुलिस ने दौड़ाकर एक आरोपी को दबोचा
चौकीदारों और अन्य पुलिसकर्मियों ने तत्काल दोनों आरोपियों का पीछा किया। काफी प्रयास के बाद मो. सोनू को कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया गया। हालांकि मो. मज्जम पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा। इसके बाद पुलिस ने इलाके में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

फरार तस्कर की तलाश में लगातार छापेमारी
फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। आसपास के क्षेत्रों में भी पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। अधिकारियों का दावा है कि फरार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामदगी के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को अधिक सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोर्ट ले जाया जाना चाहिए था। लोगों का मानना है कि सुरक्षा में चूक के कारण ही आरोपी भागने में सफल रहे।

यह भी पढ़ें: बिहार में निवेश का धमाका! ₹1628 करोड़ की 36 परियोजनाओं को SIPB की मंजूरी, रोजगार और उद्योग पर जोर
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि दोनों आरोपितों ने हथकड़ी से हाथ निकालकर भागने का प्रयास किया था। एक आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें